छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों एजाज खान कप्तान बने हैं। बीते दिनों रेड जोन के कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली, पवित्र पुनिया, जान कुमार सानू और राहुल वैद्य ने मिलकर उन्हें कप्तान बनाया। एजाज खान की कप्तानी में उनका विवाद कविता कौशिक के साथ देखने को मिला था। कविता कौशिक के बाद एजाज खान का झगड़ा नैना सिंह और निक्की तंबोली के बीच भी हो गया है।
Bigg Boss 14: सिगरेट के पैकेट को लेकर एजाज से लड़ पड़ीं नैना, घर का खाना बनाने से भी किया मना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में शार्दुल पंडित चाय के कप के बारे पूछते हैं कि वह किसका है। इसके बाद पवित्रा जान कुमार और निक्की तंबोली से जाकर इस बारे में पूछती हैं तो जान कहते हैं कि वह कप नैना का है उन्होंने ग्रीन टी पी थी। इसके बाद पवित्रा कहती हैं नैना ग्रीन टी नहीं पी सकतीं वह लग्जरी आइटम है। तो जान कहते हैं कि इस बारे में उन्हें नहीं पता था।
लग्जरी आइटम का इस्तेमाल करने पर एजाज खान नैना और जान से पूछताछ करते हैं। इसके बाद घर का कप्तान होने के नाते एजाज खान नैना को दंड देने का फैसला करते हैं और नैना के सिगरेट के पैकेट को स्टोररूम में रखने के आदेश दे देते हैं। इस पर नैना उनसे अपनी सिगरेट का पैकेट वापस देने को कहती हैं। जिस पर एजाज कहते हैं मैं कप्तान हूं फैसले ले सकता हूं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि एजाज खान की यह बात सुनकर नैना सिंह भड़क जाती हैं और वह खाना बनाने से मना कर देती हैं। नैना की यह बात सुनकर निक्की तंबोली गुस्सा करने लगती हैं और एजाज को कप्तान होने के नाते नैना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हैं। जिस पर एजाज के साथ भी निक्की तंबोली की बहस हो जाती है।
बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को बिग बॉस 14 के घर से दो कंटेस्टेंट्स बेघर होंगे। इस हफ्ते निशांत सिंह मलकानी, कविता कौशिक, रुबीना दिलैक और जस्मीन भसीम नॉमिनेट हैं। इनमें से किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स का सफर सोमवार को बिग बॉस 14 के घर में खत्म हो जाएगा।
पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए उमड़ा अंकिता लोखंडे का प्यार, इस बात के लिए मांगी माफी