कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस समय लॉकडाउन में है। सितारे खुद ही अपना सारा काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई सितारों के वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो घर के काम करते नजर आ रहे हैं। कोई झाड़ू लगा रहा है तो कोई पोछा कर रहा है। अब 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी एक वीडियो सामने आया है।
2 of 5
sidharth shukla
- फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ पहले बर्तन धोते नजर आते हैं। फिर वो घर की साफ-सफाई करते हैं और झाड़ू लगाते हैं। सिद्धार्थ प्याज भी काट रहे हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए भी सिद्धार्थ सब्जियां काटने का ही काम करते थे।
3 of 5
sidharth shukla
- फोटो : social media
घर का सारा काम खत्म करने के बाद सिद्धार्थ सोफे के पास आकर चीयर करते हैं। उनका ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड हो रहा है।
4 of 5
sidharth shukla
- फोटो : social media
इससे पहले सिद्धार्थ का रोटी बनाते हुए बुमरैंग वीडियो सामने आया था। बिग बॉस में रहते हुए एक-दो बार वो रोटियां बनाते हुए दिखे थे। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में रोटी बनानी सीखी थी। उनकी मां ये देखकर काफी खुश हुई थीं। लॉकडाउन में अब वो अपना समय किचन में बिता रहे हैं।
5 of 5
sidharth shukla
- फोटो : social media
शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो 25 मार्च को रिलीज हुआ था। 'भूला दूंगा' नाम के इस गाने को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शो में रहते हुए भी दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
एक ट्वीट कर सिडनाज के फैंस के निशाने पर आ गईं रश्मि, ट्रोलर्स बोले- 'सिद्धार्थ से रहो दूर'