'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने कुछ दिन पहले एक रोमांटिक वीडियो शूट किया था। इस वीडियो में सिद्धार्थ और रश्मि ने 'साथिया' फिल्म के गाने 'ऐ उडी उडी उडी' पर शूट किया था। यह वीडियो बनाने के लिए 'बिग बॉस' ने घरवालों को कहा था। इस वीडियो में रश्मि और सिद्धार्थ की रोमांटिक केमिस्ट्री न केवल घरवालों बल्कि उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आई। इस वीडियो को शूट किए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अब घर में इस वीडियो को लेकर बवाल हो रहा है। विशाल ने सिद्धार्थ और रश्मि के वीडियो पर कमेंट किया था जिसे सुनकर रश्मि देसाई भड़क उठी हैं।
Bigg Boss 13: रश्मि-सिद्धार्थ के रोमांटिक वीडियो पर विशाल ने किया ऐसा कमेंट, भड़क उठीं अभिनेत्री
'बिग बॉस 13' का नया प्रोमो आया है जिसमें रश्मि विशाल आदित्य सिंह को खरी खोटी सुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि विशाल से कह रही हैं- 'तुमने कहा था कि सिद्धार्थ और रश्मि का वीडियो तो बहुत गंदा था। इन दोनों की नजदीकियां बहुत थीं।' जवाब में विशाल कहते हैं कि 'यह मेरी इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रिया है।' इस पर रश्मि कहती हैं- 'जो तुमने कहा वो सही शब्द नहीं हैं।'
इसके बाद रश्मि वीडियो में कह रही हैं- 'तूने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए हैं। जो तू कर रहा है माहिरा के साथ उस पर मैंने कभी बोला है?' जवाब में विशाल कहते हैं- 'मिल गया न मुद्दा?' रश्मि कहती हैं-'मुद्दा नहीं है, तुम बेवकूफ हो।' दरअसल, सिद्धार्थ और रश्मि ने 'दिल से दिल तक' टीवी शो में साथ काम किया था। इस शो के प्रोमाे को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। रश्मि-सिद्धार्थ पर शूट हुआ ये प्रोमो बेहद रोमांटिक था। पहले बिग बॉस ने सभी घरवालों को ये प्रोमो दिखाया था। इसके बाद दोनों को घर में यही प्रोमो रिक्रिएट करने का आदेश दिया था।
Kya #SidRa ke music video par @vishalsingh713 ki raaye galat hai?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/of81CksTMu
यह वीडियो रश्मि और सिद्धार्थ के अलावा विशाल और माहिरा पर भी शूट किया गया था। रश्मि और सिद्धार्थ इस वीडियो में शीशे पर किस करते हुए भी दिखे थे। जिसके बाद रश्मि ने पारस से कहा था- 'मैंने कभी इस तरह से कैमरे पर किस शूट किया। ठीक नहीं लग रहा।' जवाब में पारस ने कहा था- 'शीशे पर ही तो था, फैंस को अच्छा लगेगा।' इस वीडियो शूट के बाद रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा कम हुआ था लेकिन बाद में फिर से बढ़ गया था।
फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला को टाइफाइड की वजह से 'सीक्रेट रूम' से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिस वजह से शो के मेकर्स ने यह फैसला लिया। सिद्धार्थ के साथ सीक्रेट रूम में पारस छाबडा़ भी थे। पारस की घर में वापसी हो गई है जिसके बाद सभी घरवाले विशाल के खिलाफ हो गए हैं।
Bigg Boss 13: अरहान के बयान के बाद रश्मि का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'तीन साल पहले हो गई थी दिवालिया'