'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) घर के नए कैप्टन बन गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को सभी घरवालों ने अपने वोट से जिताकर उन्हें घर का नया कप्तान बनाया। खास बात है कि 'बिग बॉस' ने हिमांशी खुराना से खुद घर की कप्तानी छीनी और नए कप्तान के चुनाव के लिए बोला। कप्तानी के दावेदारी में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दो और दावेदार थे लेकिन किसी को भी एक भी वोट नहीं मिला।
BB13: हिमांशी की इस हरकत से भड़क उठे बिग बॉस, इस बार सिद्धार्थ शुक्ला बने घर के नए कैप्टन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के 27 नवंबर के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हिमांशी खुराना को बड़ा झटका लगा है। 'बिग बॉस' ने 'बीबी कॉलेज' टास्क के दौरान हिमांशी पर भड़क उठे। 'बिग बॉस' ने हिमांशी से कहा कि आपने अपनी कप्तानी ठीक से नहीं निभाई। ना तो किसी घरवाले से घर का काम करा पाईं और सबसे ज्यादा खुद ही घर के नियमों का उल्लंघन किया। इसी वजह से आपको कप्तानी से बेदखल किया जाता है। आप कप्तानी की दावेदार भी नहीं बनेंगी।
'बिग बॉस' के इस फैसले के बाद शेफाली, आसिम और हिमांशी को छोड़कर सभी घरवाले खुश हो गए। यहां तक कि पारस हिमांशी का मजाक उड़ाने लगे। जिसे देखकर शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना नाराज भी हुईं। बीबी कॉलेज टास्क खत्म होते ही कप्तानी की दावेदारी के लिए तीन नाम सामने आए। जिसमें विशाल, आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला थे।
सभी घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला को पूरी सहमति से घर का अगला कप्तान चुना। कप्तान बनते ही सिद्धार्थ ने सभी से पूछकर उन्हें घर का काम करने की ड्यूटी दी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि देवोलीना तबीयत ठीक ना होने की वजह से शो बीच में ही छोड़ सकती हैं। अब इस खबरों पर देवोलीना की मां का बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी बहादुर है और वो शो नहीं छोड़ेगी।
आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' से कौन बाहर जाएगा।
यह भी पढ़ें- BB 13: पैनिक अटैक की वजह से ट्रोल हुई थीं आरती सिंह, अब समर्थन में आईं ये अभिनेत्री