बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है। प्यार हो या नोक-झोंक हो, ये दर्शकों को टीवी पर बांधे रखने में कामयाब रहे हैं लेकिन जब पत्रकार ने शहनाज से सिद्धार्थ से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्हें इसका जवाब नहीं सूझा।
2 of 5
shehnaz gill
- फोटो : social media
सामने आए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी सदस्य पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे हैं। इसी के तहत एक पत्रकार ने शहनाज से सिद्धार्थ को लेकर सवाल पूछा।
3 of 5
Siddharth and Shehnaz
- फोटो : twitter
वीडियो में दिखाया गया है कि एक पत्रकार सिद्धार्थ और शहनाज से उनके रिलेशन को लेकर सवाल करती है और सिद्धार्थ से सवाल पूछती हैं कि क्यों उन्होंने शहनाज से एक दूरी सी बना ली है? जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि कोई दूरी जैसी चीज नहीं है। सिद्धार्थ के बाद शहनाज अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि वह जिसके भी साथ होती हैं फिर पूरी तरह उसके साथ ही होती हैं।
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
शहनाज से एक पत्रकार ने आगे पूछा कि क्या शहनाज शो जीतने के लिए गेम खेल रही हैं और उनका प्यार महज एक दिखावा है? इसके बाद शहनाज को प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाते हुए दिखाया गया है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि शहनाज इसी सवाल पर उठकर चली जाती हैं या किसी और बात पर। बिग बॉस के अभी तक के प्रोमो को देखें तो कई बार एपिसोड में वो नहीं दिखाया जाता जो प्रोमो में चलता है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
5 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Instagram
वीडियो में रश्मि देसाई से भी सवाल पूछा गया। रश्मि ने अरहान से रिश्ते पर कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उनका रिश्ता चल पाएगा। ब्रेकअप की बात जैसे ही रश्मि ने कबूली तो पत्रकार ने कहा- 'मतलब आप अभी सिंगल हो और मिंगल होने के लिए तैयार हो?' इस पर रश्मि ने कुछ नहीं कहा।
'इंडियन बॉक्सिंग के बाप' के किरदार में नजर आए सूरज पंचोली, जानें कौन थे हवा सिंह