'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के घर से बाहर जाते ही फैंस ही नहीं मेकर्स भी परेशान हो गए हैं। खराब सेहत की वजह से सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में ले जाया गया था जहां वो टीवी स्क्रीन के जरिए घरवालों को देख रहे थे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ शो में कब वापसी करेंगे इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन वीकेंड का वॉर में वो जरूर नजर आ सकते हैं। फैंस ही नहीं मेकर्स भी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ही ठीक हो जाएं और पर्दे पर नजर आएं। चलिए आपको बताते हैं कि सिद्धार्थ के नहीं रहने से शो को किस तरह नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का बाहर जाना मेकर्स को पड़ा भारी, हो रहे ये पांच नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरती टीआरपी
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
सिडनाज की नोक-झोंक
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती और नोक-झोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज (#SidNaaz) दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के नहीं होने से शहनाज गिल भी शो में अकेले पड़ गई हैं।
टास्क में भागेदारी
बिग बॉस के घर में लग्जरी बजट टास्क हो या कैप्टेंसी टास्क सिद्धार्थ शुक्ला हर टास्क को पूरे दम खम से करते दिखे हैं। इस वजह से उनके हाथ में काफी चोट लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के टास्क करने की लगन का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वो हर बार इसे जीतते भी आए हैं।
कंटेट की कमी
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी आक्रमकता के लिए भी जाने जाते हैं हालांकि इस वजह से कई बार सलमान खुद भी उन्हें चेतावनी दे चुके हैं कि उनका ये गुस्सैल रवैया ठीक नहीं है। चाहे आसिम से भिड़ना हो या विशाल से लड़ाई हुई हो सिद्धार्थ हर कंटेस्टेंट पर भारी पड़े हैं। बिग बॉस के कंटेंट के हिसाब से देखें तो उनका अपनी जगह अड़े रहना बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है।