'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) के सामने अरहान खान (Arhaan Khan) की पोल खोल दी है। सलमान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी और एक बच्चा भी है। यह सच जानते ही रश्मि देसाई हैरान रह गईं। यहां तक कि वह खूब रोईं।
Bigg Boss 13: अरहान का सच जानकर हैरान हो गईं रश्मि देसाई, सलमान के सामने ही फूट-फूटकर रोईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के दौरान सलमान ने रश्मि से कहा- 'मैं आपको लंबे वक्त से जानता हूं। मुझे लगा कि आपको यह सब पता होगा। मुझे लगा कि मैं यह सब कहूंगा और आप कहेंगी हां मुझे यह सब पता है। मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि आपको इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।' सलमान के यह कहते ही रश्मि देसाई भावुक हो गईं और शो के दौरान ही उन्होंने हाथ जोड़ लिए।
शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सलमान खान के सामने रश्मि देसाई फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान 'बिग बॉस' के घर के अंदर गए। रश्मि सलमान से कहती हैं- 'मैंने इस इंसान पर भरोसा किया। इसने मेरा हर जगह साथ दिया तो फिर ये छुपाया क्यों?' रश्मि देसाई को ऐसे रोता देख सलमान भी भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया।
.@BeingSalmanKhan khud aaye ghar ke andar tooti hui @TheRashamiDesai ko sambhaalne! Watch #WeekendKaVaar aaj raat 9 baje.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/JR1aewLex8
इसके बाद सलमान ने अरहान और रश्मि से बात की। सलमान अरहान से कहते हैं- 'अगर तुम किसी रिश्ते में जा रहे हो तो तुम्हें सच तो बचाना चाहिए था।' इसके बाद अरहान कहते हैं- 'भाई मुझसे गलती हो गई।' आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' में सलमान ने घरवालों से कहा कि इस बारे में वह किसी भी तरह का कमेंट नहीं करेंगे। न ही घर में इसे लेकर आगे कोई बात की जाएगी।
अरहान की सच्चाई सबके सामने आने के बाद घरवाले भी हैरान रह गए। यहां तक कि आरती सिंह नाराज भी हुईं। वह अरहान को दोष देने लगीं। इसके बाद अरहान ने कहा- 'यह हम दोनों का आपसी मामला है।' फिलहाल यह देखना होगा कि रश्मि देसाई अरहान को एक और मौका देंगी या फिर इन दोनों का रिश्ता यहीं पर खत्म हो जाएगा।
Bigg Boss 13: जब रानी बोलीं- बच्चे पैदा कर लीजिए, सलमान खान ने दिया ये जवाब