फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान से पहले जानिए कौन होगा बाहर, घर के इन दो कंटेस्टेंट को लगेगा झटका

Sat, 07 Dec 2019 01:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Dec 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana evicted this weekend ka war
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में ये हफ्ता घरवालों के लिए काफी ट्विस्ट और टर्न लेकर आया। घर में तीन वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुईं। इन सबके बीच फैंस को उस वक्त झटका लगा जब पारस छाबड़ा को अचानक शो से बाहर जाना पड़ा। बिग बॉस ने बताया कि उनकी ऊंगली में चोट लगी है जिसकी सर्जरी होनी है। हालांकि कुछ ही दिनों में वो शो में वापसी करेंगे।

bigg boss 13 himanshi khurana evicted this weekend ka war
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

पारस के चले जाने से सिद्धार्थ शुक्ला अकेले पड़ते दिखे। उनकी टीम में इस वक्त शहनाज और माहिरा ही हैं। जबकि घर के बाकी सदस्य दूसरी टीम बनाकर खेल रहे हैं। पारस इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक थे लेकिन घर से बेघर होने के बाद उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया। इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में आसिम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला हैं।

bigg boss 13 himanshi khurana evicted this weekend ka war
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

आसिम रियाज अभी तक शो में अच्छा खेल दिखाते आए हैं। वहीं रश्मि देसाई की बड़ी फैन फॉलोइंग है इतनी जल्दी उनके बाहर जाने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो नाम बचते हैं शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना। ट्विटर अकाउंट द खबरी के मुताबिक हिमांशी खुराना इस हफ्ते शो से बाहर चली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana evicted this weekend ka war
Himanshi, Asim and Shefali - फोटो : twitter

शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में भी दिखाया जाता है कि हिमांशी इस बात से इमोशनल हो जाती हैं कि वो शो से बाहर चली जाएंगी। आसिम उनसे कहते हैं कि वो उनके चले जाने के बाद भी उन्हें याद करेंगे। शो में अभी तक हिमांशी, आसिम और शेफाली के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। ऐसे में हिमांशी के बेघर होने से दोनों को झटका लगना तय है।

विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana evicted this weekend ka war
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

पांच दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था हिमांशी, आसिम और शेफाली को ग्रुप टूटने का डर लग रहा है। यह तीनों आपस में बात करते हैं कि एक भी गया तो दो लोग अकेले पड़ जाएंगे। शेफाली हिमांशी से कहती हैं, 'तुम दोनों मेरे लिए बहुत खास हो'। इसके बाद वह रोने लगती हैं।

पूजा भट्ट ने आलिया को दिया जवाब, बोलीं- आपके अंदर हमारे परिवार का ये जीन नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed