फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: प्रपोज करने के बाद अरहान ने उठाए रश्मि-सिद्धार्थ के रिश्ते पर सवाल, भड़क उठीं अभिनेत्री

Tue, 03 Dec 2019 04:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Dec 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan asked Rashami Desai about her relationship with Siddharth Shukla
Siddharth, Arhaan and Rashami - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) के दोबारा आते ही रश्मि देसाई के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई है। शो मेें अरहान पहले एक टास्क की वजह से आए और रश्मि को अंगूठी दिखाकर इजहार-ए-इश्क किया। इसके बाद बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। अरहान के आते ही रश्मि देसाई खुश हो गईं और उन्हें गले लगा लिया। यहां तक कि अरहान ने सभी घरवालों के सामने रश्मि देसाई को प्रपोज भी किया। इसके बाद अरहान ने रश्मि देसाई से ऐसी बात कह दी जिसके बाद वह भड़क उठीं। 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan asked Rashami Desai about her relationship with Siddharth Shukla
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

दरअसल, अरहान ने रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते पर सवाल उठाए। गॉर्डन एरिया के पास रश्मि और अरहान अकेले में बात कर रहे थे। तभी अरहान ने रश्मि से उनके और सिद्धार्थ के बारे में पूछा। अरहान ने कहा- 'क्या हो रहा था उस दिन जब आपके सामने सिद्धार्थ बैठे थे। आंखों में प्यार दिख रहा था।' जवाब में रश्मि ने कहा- 'विशाल मुझे डांट रहा था कि आप अपने मुद्दे पर बोलती नहीं और दूसरों के मुद्दों पर बोलती हो जो आपको नहीं बोलना चाहिए। तभी वो आकर बैठ गया था।' इस पर अरहान कहते हैं- 'आज के बाद जो तुम्हारें साथ हुआ था जो मुझे भी पता है वो खोल देना दुनिया के सामने।'

Bigg Boss 13 Arhaan Khan asked Rashami Desai about her relationship with Siddharth Shukla
bigg boss - फोटो : social media

इसके साथ ही अरहान कहते हैं- 'उस दिन क्या हुआ था तुम्हारे बाल पकड़कर उसने खींचा। फिर तुम पीछे आईं और उसकी जैकेट उतार दी थी। तुम दोनों फैसला कर लो तुम्हें दोस्ती करनी है या फिर लड़ना है।' रश्मि से बात करते करते अरहान थोड़े आक्रामक हो जाते हैं जिसके बाद रश्मि कहती हैं- 'तुम्हें शांति से मेरी बात सुननी होगी और मेरे साथ आराम से बात करो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan asked Rashami Desai about her relationship with Siddharth Shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

अरहान ने आगे कहा- 'मैं जब घर में पहली बार आया था तो आप दोनों की दोस्ती कराना चाहता था। आपने मना किया उसके बाद फिर उससे हंसके बात करने की क्या जरूरत थी? ऐसे में तुम बाहर गलत दिखती हो। वो काम करो जिसमें तुम गलत ना दिखो।' आपको बता दें, अरहान के घर में आते ही रश्मि पहले से ज्यादा खुश लग रही हैं। यहां तक कि दोनों ने अपनी मोहब्बत का भी इजहार कर दिया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan asked Rashami Desai about her relationship with Siddharth Shukla
मधुरिमा-विशाल, रश्मि-अरहान - फोटो : Social Media

अरहान के अलावा घर में शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली ने भी एंट्री ली है। मधुरिमा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। शो में जैसे ही मधुरिमा आई थीं तो विशाल ने उन्हें नजरअंदाज किया। हालांकि इस बात को कबूल किया कि वह उनसे प्यार करते हैं। इन दोनों ने थोड़ी देर बाद बात भी की। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि ये वाइल्ड कार्ड एंट्री घरवालों के खेल में कितना बदलाव लाते हैं। 

यह भी पढ़ें- BB 13: अरहान ने घर में आते ही रश्मि को घुटनों पर बैठ किया प्रपोज, सिद्धार्थ ने दिया ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed