{"_id":"5e145b478ebc3e87935bbc51","slug":"bigg-boss-13-aarti-singh-is-in-love-with-siddharth-shukla-siad-ex-bigg-boss-winner-prince-narula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ शुक्ला से बेपनाह प्यार करती है ये कंटेस्टेंट, एक्स बिग बॉस विनर ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिद्धार्थ शुक्ला से बेपनाह प्यार करती है ये कंटेस्टेंट, एक्स बिग बॉस विनर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती शुरुआत से ही चर्चा में है। ये दोनों बिग बॉस के घर के बाहर भी दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती अब तक भी घर में बरकरार है। हालांकि रश्मि भी बिग बॉस हाउस के बाहर से ही रश्मि की दोस्त रही हैं। लेकिन फिर भी इन दोनों की दोस्ती में यहां काफी अनबन देखने को मिली। रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े में भी आरती सिद्धार्थ का साथ देते हुए ही दिखाई देती हैं।
2 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : voot
ऐसे में अब एक्स बिग बॉस विनर ने इनके बीच की दोस्ती का राज खोला है। ये एक्स बिग बॉस विनर हैं प्रिंस नरूला। प्रिंस ने बताया है कि आरती सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस ने इस बात पर से पर्दा उठाया है। कई मौकों पर ऐसा लगा भी है कि आरती मन ही मन सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। लेकिन कभी सिद्धार्थ की तरफ से ऐसा कुछ नहीं लगा।
3 of 5
prince narula
बिग बज में प्रियांक शर्मा से बात करते हुए प्रिंस ने कहा, 'आरती की आंखों में सिद्धार्थ के लिए प्यार दिखता है। कभी-कभी शहनाज गिल भी उनसे जलती हैं। सिद्धार्थ आरती को गुस्से में काफी कुछ कह भी देता है। लेकिन फिर भी वो सिद्धार्थ का ही सपोर्ट करती है। आरती का प्यार झलकता है। जब आरती को सिद्धार्थ से भाव नहीं मिलता तो उसे बुरा भी लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh
- फोटो : voot
गौरतलब है कि बीते दिनों बिग बॉस की ही कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ और आरती के रिश्ते पर सवाल उठाया था। शहनाज ने आरती और सिद्धार्थ से पूछा था कि कहीं उन दोनों का कोई चक्कर तो नहीं चल रहा है? हालांकि शहनाज ने ये बात मजाक में कही थी।
विज्ञापन
5 of 5
Siddharth Shukla, Aarti Singh
- फोटो : social media
वहीं पहले भी कई बार इस तरह की बातें सामने आई थीं। शो की शुरुआत से ही लगता था कि आरती सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन शो के पहले पड़ाव के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। सिद्धार्थ ने कई बार आरती को बहुत कुछ बोला है और उनका दिल दुखाया है। फिर भी आरती हमेशा उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं। इसे देख कर तो लगता है कि प्रिंस सही ही कह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।