{"_id":"5bb76b8e867a5512a91f11bd","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-insult-surbhi-rana-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: 4 दिन पहले ही घर में आई इस कंटेस्टेंट ने किया श्रीसंथ का जीना दुश्वार, धरा रह गया गुस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: 4 दिन पहले ही घर में आई इस कंटेस्टेंट ने किया श्रीसंथ का जीना दुश्वार, धरा रह गया गुस्सा
Fri, 05 Oct 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में श्रीसंथ का पारा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। वह हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट पर गरम हो जाते हैं। ऐसे में घर में 4 दिन पहले ही आई कंटेस्टेंट सुरभि राणा पर श्रीसंथ ने सारी हदें पार कर जेल के अंदर से ही उनके मुंह पर थू बोल दिया। इस पर सुरभि का गुस्सा भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
2 of 5
bigg boss
बता दें कि काल कोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है। तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर काल कोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं।
3 of 5
bigg boss
करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह काल कोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
इसके बाद श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
आखिर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप और जसलीन के अलावा 3 सिंगल सेलिब्रिटीज नॉमिनेट हुए हैं जिसमें करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि रोडे का नाम शामिल है। फिलहाल यह देखना होगा कि इस बार कौन घर से बेघर होगा। पिछले हफ्ते घर से बाहर हुई कृति और रोशमी की जोड़ी के अलावा हवलदार कंटेस्टेंट निर्मल सिंह भी बेघर हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।