'बिग बॉस सीजन 12' में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। घर में खान सिस्टर्स ने पहले से ही बवाल मचाकर रखा था अब सुरभि राणा के आने से घर का माहौल और बिगड़ गया है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें करणवीर और श्रीसंथ सुरभि राणा और रोमिल से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिग बॉस 12: सुरभि और रोमिल की एक गलती से तिलमिलाए श्रीसंथ, खुद को किया इस हद तक टॉर्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Voot ऐप पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें सेलिब्रिटी और जोड़ीदार के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। वीडियो में दिखाया गया है कालकोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है।
तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर कालकोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं। करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह कालकोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।
वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं। आपको बता दें, शुक्रवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैप्टेंसी टास्क रोमिल और सुरभि की जोड़ी जीत जाएगी।
इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अनूप और जसलीन के अलावा 3 सिंगल सेलिब्रिटी नॉमिनेट हुए हैं। यह तीनों करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि रोडे हैं। फिलहाल यह देखना होगा इस बार कौन घर से बेघर होगा। पिछले हफ्ते घर से बाहर कृति और रोशमी की जोड़ी के अलावा निर्मल हुए थे।