बिग बॉस 12 इस साल नए कॉन्सेप्ट के साथ आ रहा है। घर में कॉमनर्स की बजाए जोड़ियों में कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। 16 सितंबर से शुरू हो रहे बिग बॉस का आज फिनाले है। श्रीसंथ, दीपिका और दीपक फाइनल दौड़ में शामिल हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि बिग बॉस के अब तक के जो कंटेस्टेंट विजेता रहे हैं वो फिलहाल क्या कर रहे हैं।
किसी ने ज्वाइन की पॉलिटिक्स तो कोई लौट गया अपने गांव, बिग बॉस के 11 विनर अब कर रहे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 1
'आशिकी' फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन जीता था। इसमें कारोल ग्रैसियस फर्स्ट रनरअप रहीं, तो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सेकंड रनरअप रहे। बता दें कि बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट अरशद वारसी थे। राहुल रॉय अभी 'वेलकम टू रशिया' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं पिछले साल नवंबर में ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर राजनीति में कदम रखा।
बिग बॉस 2
बिग बॉस सीजन 2 को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया जो उस वक्त बिग बॉस के यूके वर्जन बिग ब्रदर में विनर बनी थीं। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने अपने नाम किया। उन्होंने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सितारों को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। आशुतोष बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद अपने गांव वापस लौट गए। अभी वो यूपी के सहारनपुर में अपनी ज्वैलरी की दुकान चला रहे हैं।
बिग बॉस 3
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस 3 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया सिएस्ला, पूनम ढिल्लन और शरलिन चोपड़ा जैसे सितारों को मात दी। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और शोज में काम किया। बीच में विंदु दारा सिंह का नाम आईपीएल फिक्सिंग में भी उठा था। फिलहाल उनके पास कोई ऑफर नहीं है।
बिग बॉस 4
बिग बॉस के दूसरे सीजन में जहां श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने किस्मत आजमाई थी तो बिग बॉस 4 में श्वेता तिवारी पहुंचीं। उन्होंने खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। ये शो बेहद अलग तरह का रहा। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। श्वेता जल्द ही फिल्म 'सिक्स एक्स' में नजर आएंगी।