बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर करणवीर बोहरा शो खत्म होने के बाद परिवार और दूसरे इवेंट्स में वक्त बिता रहे हैं। पिछले दिनों करणवीर बोहरा परिवार समेत अजमेर शरीफ गए थे जहां उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाई। अब करणवीर मॉस्को जाने के लिए रवाना हुए जहां उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।
इस वजह से मुश्किल में फंसे थे करणवीर बोहरा, सुषमा स्वराज ने की मदद तो कहा- 'शुक्रिया'
करणवीर ने मुसीबत में फंसने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई। सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सभी भारतीयों की मदद के लिए तुरंत रिप्लाई करती हैं। करणवीर की भी उन्होंने मदद की और अस्थाई पासपोर्ट दिलाया। जिसके बाद करणवीर ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया कहा।
I have no words to thank the @IndEmbMoscow 4 helping me get a brand new temporary passport and a visa.celebrity or no celebrity, i know one thing for sure, we Indians are in very safe hands when we travel abroad... thanks to @SushmaSwaraj and the #IndianEmbassy for their help
— Karanvir Bohra (@KVBohra) January 30, 2019
इससे पहले एयरपोर्ट पर फंसने के बाद करणवीर ने लिखा, 'मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।' दरअसल करणवीर बोहरा मॉस्को में होने वाले मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
so bummed... waiting at #moscowairport coz my passport is a little damaged.
They contemplating to deport me back to India. @IndEmbMoscowRus @IndEmbMoscow i wished you would have told me that prior to issuing me the visa.
feeling bad for @IndianFilmsRus
करणवीर के इस ट्वीट के बाद करणवीर के दोस्त सोशल मीडिया पर मदद के लिए आगे आए। टीवी के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान जरूर होगा। कृपया मदद करें।' हितेन के बाद टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान भी सामने आईं।