फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में आने से पहले अनूप जलोटा ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, एक बाल की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Fri, 26 Oct 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota revealed he get hair transplant for 7 lakh rupees
anup jalota - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' में जब से अनूप जलोटा ने जसलीन के साथ घर में एंट्री ली है तब से दोनों का रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जसलीन अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी हैं। शो में वैसे तो अनूप जलोटा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं लेकिन आए दिन कुछ ऐसी बातें घरवालों से जरूर कर रहे हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अनूप जलोटा ने घरवालों के सामने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानकर घरवाले हैरान रह गए।


 

Bigg Boss 12 Anup Jalota revealed he get hair transplant for 7 lakh rupees
anup jalota - फोटो : twitter

दरअसल, दीपक ठाकुर अनूप जलोटा से बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने बालों का मुद्दा उठाया। तभी अनूप जलोटा ने दीपक से कहा कि उन्होंने अपने सिर पर 7 लाख खर्च किए हैं। अनूप ने कहा उनके सिर के आगे के सारे बाल झड़ गए थे जिसकी वजह से उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। अनूप ने कहा कि जिसके द्वारा मैंने ट्रांसप्लांट करवाया था उसने मुझसे एक बाल का 100 रुपए चार्ज किया।

 

Bigg Boss 12 Anup Jalota revealed he get hair transplant for 7 lakh rupees
anup jalota and deepak - फोटो : twitter

अनूप जलोटा ने दीपक को बताया कि उन्होंने 7000 बाल लगवाए। इसके साथ ही अनूप जलोटा ने कहा कि उन्होंने कुछ बाल दाढ़ी से भी लिए। अनूप ने कहा कि वैसे तो कुछ लोग एक बाल का 50 रुपए लेते हैं लेकिन जिससे मैंने करवाया था वह थोड़ा महंगा था। अनूप जलोटा की यह बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota revealed he get hair transplant for 7 lakh rupees
anup jalota - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'बिग बॉस' में अनूप जलोटा एक बार घर से बेघर हो चुके हैं। हालांकि उस वक्त उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया था। इसके बाद उन्होंने घर में दोबारा एंट्री ली। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनूप जलोटा घर में आने के बाद कुछ तहलका मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल अनूप जलोटा घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota revealed he get hair transplant for 7 lakh rupees
anup jalota - फोटो : File Photo

बाकी कंटेस्टेंट की बात करें तो सृष्टि, सुरभी राणा, सबा भी नॉमिनेट हुई हैं। ऐस में यह देखना होगा कि इस हफ्ते इस बार कौन बेघर होता है। 'बिग बॉस सीजन 12' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इस हफ्ते यह शो 13वें स्थान से दो पायदान और नीचे 15 तक पहुंच गया है। ऐसे में शो के मेकर्स इसे हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां तक कि 2 कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed