बिग बॉस में अब करवा चौथ और दिवाली का त्योहार मनाने का वक्त आ गया है। बता दें कि करवा चौथ मनाने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ही हैं जो इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि घर में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की सगाई की चर्चा हो रही है। सृष्टि के ब्वॉयफेंड का नाम मनीष नागदेव है और दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं...
ऐसे में घरवालों ने इच्छा जताई है कि बिग के घर में सृष्टि की सगाई हो। इसके लिए कॉमनर सबा और टीवी एक्टर करणवीर ने बिग बॉस से गुजारिश भी की है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस में सृष्टि की सगाई बड़े धूमधाम से की जाए। शायद ही आपको पता हो कि सृष्टि के घर से लाल रंग का लहंगा आया है जिसके बाद से यह सारा कार्यक्रम तय किया गया है।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : wikibio
लेकिन इस पर सृष्टि का कहना है कि उनकी सगाई में उनके सभी रिश्तेदार पहुंचे और यह बिग बॉस के घर में नहीं हो पाएगा। इसलिए वह घर से बाहर आकर ही मनीष से शादी करना चाहती हैं। गौरतलब है कि सृष्टि एक फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। वह सिनेमेटोग्राफर टोनी रोडे की बेटी हैं और इसलिए सृष्टि एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : times of india
सृष्टि ने बिग बॉस के घर में रोमिल को बताया था कि उनके पापा ने उन्हें पोर्टफोलियो बनाने से साफ मना कर दिया था। सृष्टि ने बताया कि 'कॉलेज के दिनों की बात है जब एक लड़की मेरे पास आई और बोलीं तुम बहुत खूबसूरत हो और तुम्हारा ऑडिशन लेना चाहते हैं, मैंने पूछा, ऑडिशन कहां होगा तो उसने कहा, वहां रोड पर वैनिटी वैन खड़ी है उसके अंदर ही आपका ऑडिशन होगा।'
4 of 5
bigg boss
- फोटो : india tv
इस तरह कॉलेज में मिले इतने बड़े ऑफर से सृष्टि काफी खुश हुईं लेकिन वह अकेले वैनिटी में जाने से डर भी रही थीं। सृष्टि ने 20 मिनट बाद ऑडिशन देने के लिए बोला। इसके बाद सृष्टि ने कॉलेज के दोस्तों के कानों में ऑडिशन की बात डाल दी। सृष्टि ने समझदारी दिखाते हुए कहा कि जब वह 10 मिनट के बाद वैनिटी से बाहर नहीं आई तो शो मचा देना। इसके बाद सृष्टि ने ऑडिशन दिया और वे सलेक्ट हो गईं। लेकिन मुख्य रोल के लिए नहीं बल्कि पैरेलल लीड रोल के लिए और 2 दिन बाद सृष्टि को शूटिंग के लिए फोन भी आया था।
लेकिन सृष्टि के पिता टोनी इस बात से खुश नहीं थे और उन्होंने बेटी को जाने से मना कर दिया। लेकिन 6 महीने बाद एक बार फिर उसी प्रोडक्शन हाउस से सृष्टि को फोन आया। लेकिन इस बार सृष्टि अपने पिता को मनाने में कामयाब रहीं। सृष्टि ने शो 'कुछ इस तरह' में काम किया। इसके बाद सृष्टि सीरियल छोटी बहू, पुनर्विवाह और इश्क किल्स में नजर आईं।