बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है। इस बार शो में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट आए हैं। शो ने पहले ही दिन काफी लोकप्रियता बटोरी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन। इस बीच पहले दिन भोजपुरी गायक दीपक ठाकुर ने घर में कई ऐसी चीजें देखीं। उन्होंने घर में मौजूद जकूजी को अजूबा बताया।
{"_id":"5ba0222a867a557ec61ee1a2","slug":"bigg-boss-12-17th-september-2018-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: शिवाशीष और सबा के बीच हुई तिखी बहस, पहले टास्क में फेल हुए दीपक-उर्वशी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: शिवाशीष और सबा के बीच हुई तिखी बहस, पहले टास्क में फेल हुए दीपक-उर्वशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
बिग बॉस 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
deepak thakur
दीपक यहीं नहीं रूके उन्होंने जकूजी के बारे में अपनी पार्टनर उर्वशी को भी बताया। उन्होंने अनूप जलोटा को सलाह दी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन की वजह से इस घर में दोस्त से ज्यादा दुश्मन बना बैठेंगे। दीपक की इस बात का जवाब देते हुए अनूप ने कहा कि वो जसलीन की खुशी के लिए इस घर में आए हैं।
deepak thakur and anup jalota
अनूप और दीपक की बातचीत के अलावा घर में सौरभ पटेल ने खाना बनाया। दीपक ने जहां अनूप को अपनी सलाह दी वहीं उन्होंने जसलीन को बताया कि सौरभ आपको पसंद नहीं करता है। वह आपको अपने लेवर का नहीं समझता है। दीपक ने आगे कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मैं भी ऑडिशन देकर इस घर में आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jasleen
दीपक की बात सुनकर जसलीन ने भी रिएक्ट किया और कहा कि हां घर में कुछ लोग नेगेटिव हैं। वहीं सबा खान शिवाशीष से बातचीत करती हुई नजर आईं और कहा कि अभी पहला दिन है इसलिए मैं अभी शांत हूं। अभी मैं चीजों को आराम से ले रही हूं। सबा की इन बातों पर शिवाशीष ने भी अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
deepak thakur and urvashi
इन सबके बीच बिग बॉस ने दीपिका कक्कड़ को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें पहले टास्क के बारे में बताया। इसके अंतर्गत एक जोड़ी और एक प्रतियोगी से सवाल जवाब होंगे और अंत में घरवाले जोड़ी या प्रतियोगी में से किसी एक को कमजोर घोषित करेंगे। बिग बॉस ने जज के तौर पर पूर्व प्रतियोगी हिना खान और हितेन तेजवानी को चुना। टास्क में उर्वशी और दीपक की जोड़ी से कमजोर बताया गया। इसके बाद शिवाशीष और सबा के बीच बहस देखने को मिली। सबा और सोमी के एटीट्यूड से घर के बाकी सदस्य खुश नहीं दिखाई दे रहे थे।