{"_id":"5a59762b4f1c1b61428b4803","slug":"bigg-boss-11-contestant-puneesh-sharma-says-shilpa-shinde-is-totally-emotionless-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: फिनाले से 1 दिन पहले पुनीश ने शिल्पा का दिखाया असली चेहरा, बोले 'नहीं है कोई इमोशन'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: फिनाले से 1 दिन पहले पुनीश ने शिल्पा का दिखाया असली चेहरा, बोले 'नहीं है कोई इमोशन'
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Vikas and Shilpa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिनाले के एक दिन पहले बिग बॉस में एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी हैं जिसकी वजह हाल ही में खत्म हुआ टास्क बना। 'विकास सिटी' टास्क के आखिरी मुकाम पर विकास हिना को हराने के लिए अपनी मां की फोटो ले आए और उस पर पैर रखने को कहा जिसे हिना खान ने बड़ी चालाकी से पूरा किया। लेकिन इस टास्क के बाद हिना और विकास के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद पुनीश ने शिल्पा शिंदे को ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
Hina
दरअसल, पुनीश और शिल्पा के हारने के बाद विकास गुप्ता ने प्राइजमनी की 6 लाख रुपये की राशि जीत ली थी। अब बारी हिना खान की थी। विकास ने पहले तो हिना को कॉफी को पानी में गिराने के लिए कहा जो उन्होंने अपने पेरेंट्स के लिए रखी थी। जिसे हिना ने पानी में डाल दिया और कहा यह कॉफी उनकी वाली नहीं हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले में पहुंची इस कंटेस्टेंट ने कॉल सेंटर में किया काम, भाई की पूरी की हर 'Wish'
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले में पहुंची इस कंटेस्टेंट ने कॉल सेंटर में किया काम, भाई की पूरी की हर 'Wish'
Vikas Hina
इसके बाद विकास ने हिना को उनका फेवरेट ब्रेसलेट तोड़ने को कहा जिसे हिना ने तोड़ने की कोशिश की और बड़ी चालाकी से उस ब्रेसलेट को बचा लिया। आखिर में विकास ने हिना से कहा कि आप मेरी मां की फोटो पर पैर रखिए और उसे फाड़ दीजिए। विकास के इतना कहने पर हिना ने विकास को बहुत सुनाया और फोटो को बचाते हुए कुशन पर पैर रखा। जिसके बाद विकास ने हिना से कहा कि तुमसे ज्यादा गंदा मैंने इंसान नहीं देखा।
पढे़ं- Bigg Boss 11: ब्वॉयफ्रेंड ने हिना खान के लिए मांगे वोट, कहा- 'महिलाओं के लिए उदाहरण हैं वो'
पढे़ं- Bigg Boss 11: ब्वॉयफ्रेंड ने हिना खान के लिए मांगे वोट, कहा- 'महिलाओं के लिए उदाहरण हैं वो'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta
टास्क के बाद किचन एरिया में विकास शिल्पा से कह रहे थे कि वो ऐसा कैसे कर सकती हैं जिस पर शिल्पा विकास के इस काम को सही ठहराते हुए कह रही थीं कि उसने कैसे फोटो पर पैर रख दिया। हिना ने कहा उसने पैर नहीं रखा हालांकि दोनों बार बार हिना पर इल्जाम लगाते रहे। तभी पुनीश ने कहा यहां पर आप दोनों गलत हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, आप भी देख लीजिए
पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, आप भी देख लीजिए
विज्ञापन
Shilpa Shinde
पुनीश ने कहा पहली गलती तो विकास की उसने फोटो ही क्यों रखी और अगर किसी को बोल रहा है पैर रखो तो टास्क को तो कोई भी पूरा करना चाहेगा। इसके साथ ही उसने कहा मेरी नजरें हिना के पैरों पर ही थी उसने फोटो पर पैर रखा ही नहीं साइड में पैर रख रही थी। ये बात सुनकर शिल्पा और विकास दोनों भड़क उठे।
पढे़ं- Bigg Boss 11: टीवी सेलेब्स ने बताया कौन बनेगा शो का फाइनल विनर, इसे बताया सेकेंड कंटेंडर
पढे़ं- Bigg Boss 11: टीवी सेलेब्स ने बताया कौन बनेगा शो का फाइनल विनर, इसे बताया सेकेंड कंटेंडर