{"_id":"5a33a6e24f1c1b193e8b8d41","slug":"bigg-boss-11-akash-dadlani-compares-himself-with-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने सचिन से की खुद की तुलना, बोला- 'हम दोनों एक जैसे' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने सचिन से की खुद की तुलना, बोला- 'हम दोनों एक जैसे'
Fri, 15 Dec 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Fri, 15 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में शुरूआत से ही अपनी ऊटपटांग हरकतों से सबको परेशान करने वाले आकाश डडलानी ने एक बार फिर हंसी दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की किस्मत एक जैसी है...
2 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
जी हां, ये बात जानकर एक बार को आपको भी हंसी आएगी। दरअसल, वूट के एक अनसीन वीडियो में आकाश घर की डाइनिंग टेबल पर हितेन तेजवानी, पुनीश शर्मा और अर्शी खान के साथ ये बात करते नजर आए। ऐसे में कैप्टेनसी को लेकर बात ही चल रही थी कि सभी ने आकाश के अब तक के परफोर्मेंस को कमजोर बता डाला।
3 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
इस पर आकाश ने कहा कि उनकी किस्मत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह है क्योंकि वे भी कभी लक की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं बन सके। लेकिन पुनीश ने आकाश की बात को काटते हुए बोला कि सचिन के कप्तान ना बनने की उनकी खुद की च्वाइस थी। ऐसे में अर्शी ने कहा कि अगर आकाश खुद को सचिन मानता है तो ' मैं विराट कोहली हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकाश ददलानी
बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में आकाश डडलानी एक ऐसे कंटेस्टेंट है, जिन्हे देखकर यह समझ में नहीं आता कि वे कैसे इतने दिनों से घर के अंदर टिके हुए हैं। आकाश ने घर में कई लड़ाईयां भी करवाई हैं। एक बार तो प्रियांक शर्मा खुद आकाश का शिकार होने के चलते घर से बेघर हो गए थे। आकाश थाली के बैगन की तरह कभी शिल्पा शिंदे के साथ तो कभी हिना खान के साथ नज़र आते है।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि फिलहाल आकाश घर की कालकोठरी में हितेन भाऊ और प्रियांक शर्मा के साथ सजा काट रहे हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा, प्रियांक, लव और हितेन नॉमीनेट हुए हैं। वोट के मुताबिक शिल्पा नंबर वन पर चल रही हैं और लव के बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीकेंड का वार में घर से एक और सदस्य कम हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।