फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घरवालों के सामने इस कंटेस्टेंट का कबूलनामा, 'हां मैं सेक्स का भूखा हूं'

Mon, 18 Dec 2017 04:26 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 18 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 aakash said to mouni that yes i m addicted about sex

बिग बॉस में वीकेंड के वार एपिसोड में टीवी की 'नागिन' यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय घर के अंदर गई थीं। घर के अंदर जाने के बाद मौनी ने घरवालों के साथ एक काफी मजेदार गेम खेला। उन्होंने घरवालों के सामने कहा कि हर किसी में कोई न कोई दोष और बुराई होती है। इस गेम में घर के सदस्य ही एक दूसरे की बुराई बताएंगे। इस खेल के दौरान लालची, गुस्सा, अहंकार, मतलबी और काम जैसे कुछ टैग दिए गए। घर के सदस्य आकाश ददलानी को घरवाले आपसी सहमती से एक खास टैग देते हैं, वो होता है 'काम'।



पढ़ेंः हिना-विकास के नहाने पर अर्शी खान का बड़ा खुलासा, UNSEEN है वीडियो देख लीजिए

bigg boss 11 aakash said to mouni that yes i m addicted about sex

मौनी सबको बताती हैं कि 'काम' का मतलब वासना है। ये सुनते ही सब चौंक जाते हैं और फिर आकाश की तरफ इशारा करने लगते हैं। घरवाले कहते हैं कि ये हमारा वासू है। आकाश इस टैग से काफी खुश होते हैं और कहते हैं कि हां मैं सेक्स का भूखा हूं। वो मौनी से भी फ्लर्ट करते हैं और कहते हैं कि आप भी काफी खूबसूरत हैं। इसके आगे आकाश कहता है कि मुझे अर्शी से क्रश है। मैंने और अर्शी ने तो लिप किस भी किया है। मेरी दो गर्लफ्रेंड भी हैं। ये सब सुनते ही अर्शी का मुंह उतर जाता है।

bigg boss 11 aakash said to mouni that yes i m addicted about sex

इसके बाद मौनी कहती है कि आपमें सबसे ज्यादा बुराई है तो आपको एक बार प्रायश्चित करने का मौका दिया जाता है। आपको अब सात्विक जिंदगी जीनी होगी। मौनी आकाश को बताती हैं कि उन्हें बिग बॉस के अगले आदेश तक नीचे चटाई पर सोना होगा, स्टील के बर्तन में खाना होगा और उबला हुआ खाना ही खाने को मिलेगा। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने तोड़ा भरोसा, सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने ऐसे कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 aakash said to mouni that yes i m addicted about sex

आकाश पर नजर रखने की जिम्मेदारी विकास को सौंपी गई है। वहीं आकाश को मिले इस टैग का मजाक सलमान खान ने भी उड़ाया। सलमान कहते हैं कि तुम हवस के पुजारी हो। आकाश कहता है कि मुझे तो समझ भी नहीं आया। इस पर पुनीश कहता है कि ये अपनी सहूलियत के हिसाब से ही समझता है। आपको बता दें इस खेल में पुनीश को 'गुस्सा', अर्शी को 'लालच', हिना को 'अहंकार', विकास को 'भावुक' और प्रियांक को 'आलस' का टैग दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed