बिग बॉस 11 से एक और कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी का सफर खत्म हो चुका है। हितेन के आउट होने से जहां एक ओर उनके फैंस में निराशा है तो वहीं घर के अंदर अर्शी का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त विकास गुप्ता से भी कहा कि तुमने अब तो शिल्पा का असली रंग देख ही लिया होगा। वहीं टीवी सेलिब्रिटीज ने हितेन के बाहर होने पर शिल्पा शिंदे को इसके लिए जिम्मेदार बताया लेकिन अगर बिग बॉस के करीब ढाई महीने के सफर को देखें तो केवल शिल्पा शिंदे ही नहीं बल्कि घर के 4 और सदस्य भी हितेन को बाहर करने के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए घर के किन-किन सदस्यों ने हितेन को बाहर करने के लिए रणनीति बनाई।
Bigg Boss 11: घर के इन 5 सदस्यों ने चली ऐसी चाल, हितेन तेजवानी हो गए बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं टीवी की संस्कारी बहू हिना खान की। हिना के निशाने पर शुरुआत से हितेन तेजवानी रहे हैं। एक टास्क के दौरान विकास अपने खास दोस्त हितेन तेजवानी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेलते है कि हिना इस टास्क से बाहर हो जाती हैं। जिसके बाद भड़की हिना अपना आपा खोते हुए हितेन की वाइफ गौरी प्रधान को बीच में घसीट लाती हैं और हितेन को विकास गुप्ता का पिछलग्गू तक कह डालती हैं।
हितेन के खिलाफ शिल्पा शिंदे का फैसला बेहद चौंकाने वाला रहा। सीजन के शुरुआत से लेकर अब तक हितेन के साथ खड़ी दिखीं शिल्पा शिंदे ने अंतिम पलों में जो खेल दिखाया, उससे साबित हो गया कि वो विकास से बड़ी मास्टरमाइंड हैं। दरअसल, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार प्रियांक और हितेन का अनोखा एलिमिनेशन होगा। दोनों में से कौन बेघर होगा, इसका फैसला घरवालों की वोटिंग के आधार पर होगा। उम्मीद के अनुरूप पुनीश, विकास और अर्शी ने हितेन के हक में वोटिंग की, लेकिन शिल्पा मौके पर पलट गईं।
बिग बॉस के घर में आकाश और हितेन के बीच कई बार झगड़े हुए। वीकेंड के वार में जब घरवालों को हितेन और प्रियांक में से किसी एक को बचाना था तो आकाश ने हितेन तेजवानी की बजाय प्रियांक का नाम लिया। जिसके बाद बहुमत से हितेन को बाहर कर दिया गया। जब प्रियांक सेफ हो गए तो आकाश ने उनसे कई बार कहा कि उनके वोट की वजह से ही सेफ हो पाए। आकाश ने कहा कि वो ही इस गेम के मास्टरमाइंड है और उनके वोट से ही तय हुआ कि हितेन घर से बाहर जाएंगे।
बिग बॉस के घर में शुरुआत से हितेन और अर्शी की नोंक-झोंक होती रही है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया लेकिन एक गेम के दौरान अर्शी भी हितेन पर भड़क गईं और उन पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। दरअसल हितेन से ये पूछा गया कि वो किसके साथ शादी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने अर्शी का नाम लिया था लेकिन वीकेंड के वार में हितेन ने नॉमिनेशन में अर्शी को नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे को सेफ कर दिया। इस बात को लेकर अर्शी हितेन से बेहद नाराज हो गईं । अर्शी इस दौरान इतने गुस्से में दिखीं कि उन्होंने हितेन से ये तक कह दिया कि उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया और हितेन को उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था।