बिग बॉस के सीजन 11 में इस बार हिना ने ऐसी चाल चली, एक गहरी दोस्ती न सिर्फ दुश्मनी में बदल गई, बल्कि आकाश ने यहां तक बोल दिया कि 'मेरे लिए मर गया पुनीश शर्मा'। आगे की स्लाइड में देखिए, कैसे पैदा हुए ऐसे हालात....
Bigg Boss 11: हिना की चाल में फंसा आकाश, गुस्से में बोला-'मेरे लिए मर गया पुनीश शर्मा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ये मामला शुरू हुआ था इस बार की लग्जरी टॉस्क के बाद हुए कैप्टनसी टॉस्क पर। जज बंदगी और सपना की ओर से किसी फैसले पर सहमति न बन पाने पर बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि सहमति से 5 ऐसे सदस्यों का चुनाव करें जो कप्तानी के दावेदार हों।
Is @lostboy54 plotting something against @eyehinakhan and group? Watch #BB11 tonight at 10:30 PM to find out. #BBSneakPeek pic.twitter.com/qTfWI3NOlZ
हितेन, अर्शी, आकाश और विकास का चुनाव तो सहमति से हो गया, लेकिन हिना और शिल्पा शिंदे, दोनों को 5-5 वोट मिले तो ऐसे में हिना ने खुद ही शिल्पा को आगे कर दिया। इसी ब्रेक टाइम पर फिर इस चयन पर चर्चा हुई तो फाइनल नाम देने से पहले दोबारा हिना और शिल्पा में वोटिंग हुई तो शिल्पा को 6 और हिना को 5 वोट रह गए।
पढ़ें: Bigg Boss के घर में हिना खान ने खोला ऐसा राज, जानकर रह जाएंगे सन्न
आकाश ददलानी पलट गए थे, पहली बार हिना को वोट देने वाले आकाश ने इस बार शिल्पा को वोट दिया। ऐसा ही हिना चाहती थी, क्योंकि उसने खुद ही शिल्पा का नाम 5वें दावेदार के रूप में आगे बढ़ाया था। चूंकि आकाश पलटा, इसलिए उसने बोल दिया कि अब उसके ग्रुप का कोई भी सदस्य आकाश को वोट नहीं देगा।
अब शुरू हुआ टास्क तो गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट की फोटो लगाकर बचे कंटेस्टेंट को कहा कि जिस कंटेस्टेंट के मुंह को स्प्रे से काला कर देंगे वे कैप्टनसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा। अर्शी, शिल्पा, हितेन और पुनीश भी कहते हैं कि वह आकाश को कैप्टन बनाने में सहयोग करेंगे, लेकिन पुनीश इस बीच पल्टी मार जाते हैं।