गोवा में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ आज शादी करने जा रही हैं। भारती लगातार अपनी शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिख रही हैं। मेहंदी सेरेमनी के बाद रविवार की सुबह भारती सिंह की हल्दी की रस्म निभाई गई। भारती और हर्ष येलो ड्रेस में हल्दी लगवाते नजर आए। इस दौरान येलो कलर का फ्रिल गाउन पहने भारती इमोशनल नजर आईं। सेरेमनी में जहां उनके आंसू निकल पड़े, तो वहीं हर्ष उनके कंधे पर हाथ रख उन्हें संभालते नजर आए।
शादी से पहले भारती ने लगवाई मेंहदी, फिर दोस्तों को दी कॉकटेल पार्टी, LEAK हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में भारती सिंह ने अपने दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी रखी, जिसमेें उनके कई दोस्त और रिश्तेदार नजर आएं। कॉकटेल पार्टी में भारती काफी क्यूट लग रही थी। भारती सिंह ने रेड कलर का गाउन पहना था। उनकी ड्रेस आशीष और शेफाली ने डिजाइन की है। दूसरी ओर हर्ष लिंबाचिया ने व्हाइट टक्सीडो सूट पहना था।
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
शादी से पहले भारती की मेहंदी की रस्म निभाई गई, जिसमें भारती ने हर्ष के नाम की मेंहदी रचाई। वहीं हर्ष ने भी भारती के नाम की मेंहदी रचाई।
#bhartikishaadi #bhartiharshkeshaadi #mehandi
A post shared by Maple Leaves Media (@mapleleavesmedia) on
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मेंहदी की रस्म में टीवी के कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हुए। जिनमें से कईयों ने भी मेंहदी लगाई। भारती और हर्ष ने मेंहदी की रस्म को जमकर एंज्वॉय किया।
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
@bharti.laughterqueen & @h3_entertainment at the Mehndi Ceremony
A post shared by Maple Leaves Media (@mapleleavesmedia) on