फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल से अमिताभ-सलमान को भारी नुकसान, टॉप पांच से बाहर, देखें TRP की पूरी लिस्ट

Tue, 05 Nov 2019 01:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 05 Nov 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
BARC report Kapil Sharma show in top 5 Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss TRP down
Kapil, Salman and Amitabh - फोटो : file photo

दिवाली के बाद सीरियल की दुनिया में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जहां एक ओर दिवाली से पहले अमिताभ बच्चन का शो टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में बना हुआ था तो वहीं इस हफ्ते उसे भारी नुकसान हुआ है। 'केबीसी' के नुकसान से कपिल शर्मा के शो को फायदा पहुंचा तो सलमान के शो 'बिग बॉस' कोई भी फायदा उठाने में नाकामयाब रहा। खास बात है कि इस बार नंबर एक की पोजीशन पर हाल ही में ऑन एयर हुआ पहुंच गया है। देखिए नंबर एक से पांच तक कौन सा शो टीआरपी के मामले में किस नंबर पर हैं। 

BARC report Kapil Sharma show in top 5 Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss TRP down
Chhoti Sardarni - फोटो : file photo

इस हफ्ते 'छोटी सरदारनी' सीरियल नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते यह शो टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में भी नहीं था और अब ज्यादा टीआरपी लाकर पहले नंबर पर काबिज है। पिछले हफ्ते नंबर एक की कुर्सी पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' था।

BARC report Kapil Sharma show in top 5 Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss TRP down
tarak mehta ka oolta chasma - फोटो : file photo

दूसरे नंबर पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इस बार भी दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल है। वहीं तीसरे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। इस सीरियल को टीआरपी में थोड़ा नुकसान हुआ है। फिर भी टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC report Kapil Sharma show in top 5 Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss TRP down
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल एक नंबर और नीचे आ गया है। पिछले हफ्ते यह सीरियल तीसरे नंबर पर था लेकिन अब चौथे नंबर पर आ गया है। इस सीरियल में इन दिनों पूरी कहानी कायरव के इर्द गिर्द घूम रही है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कायरव कार्तिक से नफरत करने लगा है और वापिस गोवा जाने की जिद कर रहा है। इस बात से कार्तिक और नायरा दोनों परेशान हैं। हालांकि कार्तिक ने नायरा से कहा है कि वह कायरव की खुशी के लिए उसे गोवा लेकर चली जाए। 

विज्ञापन
BARC report Kapil Sharma show in top 5 Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss TRP down
कपिल शर्मा शो में हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर
पांचवें नंबर 'द कपिल शर्मा शो' है। यह शो पिछले हफ्ते टॉप पांच से भी बाहर था। ऐसे में इतना तो साफ है कि सीरियल की टीआरपी में उछाल आया है। खास बात है कि अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इस बार टॉप पांच में नहीं है। वहीं सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' में जब से शुरू हुआ है एक बार भी टॉप पांच में नहीं पहुंच पाया है। 

पिछले हफ्ते के टॉप पांच टीवी शो
1.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
2.कुंडली भाग्य
3.ये रिश्ता क्या कहलाता है
4.कौन बनेगा करोड़पति
5. इंडियन आइडल 

यह भी पढ़ें- BB 13: बिग बॉस का घर फिर बना अखाड़ा, इस हरकत के बाद शो से निकाले गए सिद्धार्थ शुक्ला!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed