पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू, जो वर्ष 2008 से वर्ष 2016 तक टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था। तब इस टीवी सीरियल को लाखों दर्शकों का प्यार मिला था। 'बालिका वधू' को चैनल ने अपने सबसे दमदार शो के रूप में प्रचारित किया था और इस शो ने चैनल को टीआरपी की रेस में भी सबसे ऊपर पहुंचा दिया था। ऐसे में मेकर्स ने छोटे पर्दे पर बालिका वधू के दूसरे सीजन के साथ वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी किया गया है। जल्द ही दूसरा सीजन ऑन एयर होने वाला है। लेकिन बालिका बधू के पहले सीजन की लोकप्रियता अभी भी बरकारार है।
इस धारावाहिक ने कई रोचक किरदारों को जन्म दिया। धारावाहिक का मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी से लेकर दादी सा, जग्या और शिव आदि सभी को लोग आज तक मिस करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस धारावाहिक में काम करने वाले कलाकार आज कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं।
2 of 10
अविका गौर
- फोटो : Social media
आनंदी
अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत ही टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से की थी। वह इस टीवी सीरियल छोटी आनंदी बनी थीं। उस वक्त अविका की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। अब अविका 23 वर्ष की हो चुकी हैं। वह कई रियालिटी शो, टीवी सीरियल और साउथ की मूवीज में काम भी कर चुकी हैं।
3 of 10
अविनाश मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
जग्या
टीवी सीरियल बालिका वधू में अविनाश मुखर्जी ने छोटे जग्या की भूमिका निभाई थी। इस टीवी सीरियल की शूटिंग जब शुरू हुई थी तब अविनाश की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। इस टीवी सीरियल के बाद अविनाश कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। फिलहाल अविनाश टीवी शो ससुराल सिमर का 2 में आरव ओसवाल की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
भैरो सिंह
टीवी एक्टर अनूप सोनी को कौन नहीं जानता है। वह कई वर्षों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अनूप सोनी ने बालिका वधू में जग्या के पिता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर क्राइम पेट्रोल की मेजबानी के लिए भी काफी लोकप्रियता हासिल की। अभिनेता कई वेब शो भी कर चुके हैं। अनूप सोनी जल्द बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे।
5 of 10
नेहा मारदा
- फोटो : Social Media
गहना
नेहा मारदा ने इस टीवी सीरियल में गहना की भूमिका निभाई थी। वह इस टीवी सीरियल में जग्या की ताई सा बनी थीं। गहना का रोल इस टीवी सीरियल में बहुत ही स्ट्रॉन्ग था। नेहा अब टीवी सीरियल 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में काम कर रही हैं।