बिग बॉस में तीन महीने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल बहलाने वाली 'नागिन' अर्शी खान शो में एक बार फिर आग लगाने पहुंची। इस बार उनकी एंट्री और भी ज्यादा दमदार हुई।
जी हां, बिग बॉस के ही कंटेस्टेट हितेन पर पल-पल मरने वालीं अर्शी खान ने अचानक एंट्री देकर घर में सनसनी मचा दी है। माना जा रहा है कि शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में अर्शी का मसाला डाला जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस ने अर्शी को एक जिम्मेदारी सौंपी है।
दरअसल, अर्शी घर में बचे टॉप फाइव कंटेस्टेंट्स से एक टास्क करवाने आई हैं जिसमें घरवालों को मतलबी बनना होगा साथ ही हर हद को पार करना होगा। इसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की चीजों को नष्ट करने में लगे हैं जिससे उन्हें इस टास्क में जीत हासिल हो सके।
बता दें कि शिल्पा ने इस टास्क में एक बार फिर विकास गुप्ता के कपड़ों को टारगेट किया। उन्होंने विकास की फेवरेट जैकेट को नष्ट कर डाला। वहीं पुनीश ने बताया कि शिल्पा की घर में केवल पांच जोड़ी ही सैंडल बची हैं जिन्हें वे नष्ट करेंगे।
बता दें कि अर्शी खान शो के 13 वें हफ्ते में चौंकाने वाला एविक्शन दे गई थीं। माना जा रहा था कि सलमान की वजह से अर्शी खान को घर से निकलना पड़ा। घर में अर्शी खान की पहले शिल्पा और आकाश से गहरी दोस्ती हुई। लेकिन तीनों में फूट डलने के बाद अर्शी हिना के साथ हो गईं। जब उन्हें हिना से भी धोखा मिला तो वे विकास से जा जुड़ी।