बिग बॉस के घर में अर्शी खान खूब हंगामा कर रही हैं। अपनी हरकतों की वजह से वो सुर्खियों में हैं। हाल ही में साउथ की एक एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अर्शी खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गहना की माने तो अर्शी ने शो में अपनी गलत उम्र बताई है।
पाक क्रिकेटर के प्यार में पागल हो गई थी ये कंटेस्टेंट, अब सामने आई ऐसी हकीकत चौंक जाएंगे दर्शक
इतना ही नहीं गहना ने बताया कि अर्शी 50 साल के एक शख्स से शादी कर चुकी हैं। उनकी असली उम्र 32 साल है जबकि वो खुद को 27 साल का बता रही हैं। गहना ने उनके स्कूल से उनकी सही उम्र का पता लगाया है। अर्शी ने बिग बॉस को अपने नकली शैक्षिक कागजात दिए हैं।
पढ़ें- ईशा देओल के बाद असिन ने दिया बेटी को जन्म, छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी
बता दें कि अर्शी उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पाकिस्तानी किक्रेटर शाहिद अफरीदी के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी। इस बारे में गहना का कहना है कि संबंध तो दूर की बात है अर्शी आज तक शाहिद से मिली तक नहीं हैं। गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप यह है कि उनपर 10 आपराधिक केस चल रहे हैं।
पढ़े- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे
गहना कुछ ही दिनों में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सभी बातों का खुलासा करने वाली हैं। अर्शी बिग बॉस के घर में एक कॉमनर के तौर पर गई हैं। अर्शी ने अफरीदी के लिए कपड़े तक उतार दिए थे और वीडियो भी बनाया था। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
वहीं अफरीदी ने इन सब खबरों को गलत बताया था। अफगानिस्तान में जन्मी अर्शी खान जब 4 साल की थीं तब उनका परिवार भोपाल आ गया था। अर्शी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने थिएटर शुरू किया। कुछ समय बाद अर्शी अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं।