{"_id":"5ac094af4f1c1beb618b4c74","slug":"arshi-khan-and-rakhi-sawant-troll-after-shared-her-dance-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्शी को Kiss करते ही बोली राखी सावंत-ये मेरी स्वीटहार्ट है, तस्वीर वायरल होते ही दोनों ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अर्शी को Kiss करते ही बोली राखी सावंत-ये मेरी स्वीटहार्ट है, तस्वीर वायरल होते ही दोनों ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
'बिग बॉस' की दो एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान और राखी सावंत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। राखी ने हाल ही में अर्शी खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और फोटो शेयर की है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया है।
Rakhi Sawant
इंस्टाग्राम पर राखी ने अर्शी के साथ वीडियो और फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘अर्शी खान मेरी स्वीट हार्ट फ्रेंड है और यह मेरी best buddy है।’ वीडियो में दोनों कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अजय देवगन की फिल्म ‘बादशाहो’ के गाने ‘मेरे रश्के कमर’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
राखी सावंत
- फोटो : self
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी की पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए। किसी ने कमेंट में अर्शी खान का मजाक उड़ाया तो किसी ने 'राखी को जय राखी माता' कहकर चुटकी ली। इतना ही नहीं वीडियो में उनके डांस को देखने के बाद एक यूजर ने यह तक लिख दिया कि 'मेरी हंसी नहीं रुक रही हैं'।
Arshi khan my sweetheart friend she's is the best baddy
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि अर्शी खान 'बिग बॉस सीजन 11' में काफी चर्चा में रही थीं। हाउस में रहते हुए उनकी शिल्पा शिदें और हिना खान सहित कई कंटेस्टेंट से नोकझोंक देखने को मिली थीं। वहीं राखी सावंद भी बिग बॉस की एक्स कंटेंस्ट रह चुकीं हैं।