{"_id":"60bf30fa8ebc3e5aa524eb18","slug":"ankit-gera-secretly-ties-the-knot-with-nri-rashi-puri-see-viral-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुभ विवाह: अंकित गेरा ने राशि पुरी संग लिए सात फेरे, कोरोना की वजह से शादी में शामिल हुए सिर्फ 10 लोग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शुभ विवाह: अंकित गेरा ने राशि पुरी संग लिए सात फेरे, कोरोना की वजह से शादी में शामिल हुए सिर्फ 10 लोग
कोरोना काल में शादी-ब्याह के कार्यक्रम का मजा किरकिरा हो गया है क्योंकि दिशा-निर्देशों के अनुसार कम ही लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन कोरोना से बने हालात के चलते ऐसा करना भी जरूरी है। यहां तक कि लोगों ने इसे 'लॉकडाउन वेडिंग' का नाम दे दिया है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी कई खबरें सामने आईं हैं। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। हाल ही में यामी गौतम की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। इसी बीच टीवी एक्टर अंकित गेरा (Ankit Gera) की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जी हां टीवी सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्टर अंकित गेरा ने शादी कर ली है।
किसके साथ शादी के बंधन में बंधे?
अंकित ने नाइजीरिया में रहने वाली भारतीय मूल की राशि पुरी (Rashi Puri) के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें देख सभी हैरान हैं। दोनों की शादी बीते 5 जून को चंडीगढ़ में हुई थी। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों गुपचुप शादियों का दौर चल रहा है। यामी गौतम-आदित्य धर और एवलिन शर्मा-तुषान भिंडी के बाद अब अंकित गेरा की शादी की खबरों में है।
2 of 5
अंकित गेरा - राशि पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अंकित ने बताया कि यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। अंकित और राशि फैमिली फ्रेंड्स रहे हैं। अंकित ने कहा, 'हम दोनों के पैरेंट्स हमारे लिए जीवनसाथी ढूंढ़ रहे थे। उन्होंने हम दोनों को आपस में बातचीत करने की सलाह दी थी।'
3 of 5
अंकित गेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
'उसके बाद अप्रैल महीने में मेरी और राशि की बातचीत शुरू हुई। जल्द ही हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वह तीन हफ्ते पहले नाइजीरिया से मुझसे मिलने इंडिया आईं। काफी कम समय में हमारे बीच एक कनेक्शन बन गया और हमने तय किया कि हम शादी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकित गेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'प्रतिज्ञा' में नजर आ चुके अंकित अपनी पत्नी राशि के बारे में आगे कहते हैं, 'कहते हैं अपोजिट्स हमेशा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। हमारे साथ भी ऐसा ही है। मैं और राशि हर चीज में एक-दूसरे से अलग हैं। राशि को बतौर एक्टर मेरे काम के बारे में कोई आइडिया नहीं है। वह मुझे एक इंसान के तौर पर पसंद करती हैं। उसकी इसी बात पर मैं दिल हार गया।'
विज्ञापन
5 of 5
अंकित गेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकित और राशि की शादी एक बेहद निजी और सादगी से भरपूर समारोह में हुई है। शादी में सिर्फ 10 मेहमान शामिल हुए थे। अंकित कहते हैं, 'मैं कभी भी भव्य शादी समारोह के पक्ष में नहीं रहा हूं। हमारे परिवार ने दिसंबर महीने में शादी की तारीख तय की थी। वो चाहते थे कि हम जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन कब कोविड जाएगा और कब सब नॉर्मल होगा। मैं सितंबर महीने में 34 साल का हो जाऊंगा। ऐसे में यह सेटल होने के लिए बिल्कुल सही समय है। इसलिए मैंने तय किया कि लॉकडाउन वेडिंग करना सही रहेगा। हमारी शादी में वही लोग शामिल हुए, जो हमारे लिए मायने रखते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।