{"_id":"5cb1aeafbdec2214586c4bfb","slug":"kapil-sharma-and-mika-singh-celebrated-baisakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल और मीका ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेट की बैसाखी, बोले- 'ये अब तक का सबसे यादगार त्योहार'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल और मीका ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेट की बैसाखी, बोले- 'ये अब तक का सबसे यादगार त्योहार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Apr 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kapil sharma and mika singh
- फोटो : social media
Link Copied
पंजाब और हरियाणा के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में बैसाखी धूमधाम से मनाई जाती है। बैसाखी का संबंध फसलों की कटाई से है। पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले कपिल शर्मा बैसाखी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाते हैं।
2 of 4
kapil sharma, mika singh
- फोटो : social media
कपिल शर्मा ने बैसाखी से जुड़ी अपनी कई यादें फैंस के साथ शेयर की हैं। कपिल शर्मा का कहना है कि 'बैसाखी के मौके पर घर में खुशियां ही खुशियां होती हैं। सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। मैंने सबसे अच्छी बैसाखी एनजीओ के बच्चों के साथ मिलकर मनाई है।'
3 of 4
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल के साथ उनके करीबी दोस्त मीका और एक्टर गुरमीत चौधरी भी साथ में थे। उन्होंने फैंस को सलाह दी कि त्योहार के मौके पर सभी को हंसाते रहें। वहीं मीका सिंह ने कहा कि 'घर पर सभी नए काम इसी दिन से शुरू किए जाते हैं। ऐसे में हर घर में खुशियां होती हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस हफ्ते रेटिंग्स में सबसे बड़ा फायदा मिला कपिल शर्मा के शो को। सिद्धू के जाने के बाद शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन जल्द ही इसने अपनी रफ्तार पकड़ ली। द कपिल शर्मा शो इस हफ्ते पांचवें नंबर पर रहा जबकि 13वें हफ्ते में यह आठवें नंबर पर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।