नागिन 3 फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। सीरियल में वो विशाखा का किरदार निभा रही हैं जो कि बेहद पॉपुलर है। अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब अनीता ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इसकी सच्चाई बताई है।
टीवी की 'नागिन' अभी नहीं बन पाएंगी मां, पोस्ट शेयर कर बताई प्रेग्नेंसी की सच्चाई
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अनीता अपना बेबी बंप खुलेआम फ्लॉन्ट कर रही हैं। अनीता ने तीन तस्वीरों के साथ एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। तस्वीरें देखकर एकबारगी तो उनके फैंस भी खुश हो गए कि अनीता जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
अनीता ने अपने इस पोस्ट के साथ हैशटैग नागिन 3 लिखा। जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने ये लुक सीरियल के लिए अपना रखा है। फैंस उन्हें आने वाले दिनों में नागिन 3 में बेबी बंप के साथ देख पाएंगे। बता दें कि अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी।
हाल ही में अनीता ने सोशल मीडिया पर पति रोहित रेड्डी के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ अनीता ने ऐसा मैसेज लिखा, जिससे लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। पोस्ट में अनीता हसनंदानी ने जुड़वा बच्चों का जिक्र किया। अनीता ने रोमांटिक boomerang वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होते जा रहा है। तुम्हारे लिए खुशियों से भरी जिंदगी की दुआ करती हूं और जल्द ही 6 पैक एब्स हो..साथ ही 2 क्यूट बेबी।'
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on