78 वर्षीय अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम करते हैं। इन दिनों अमिताभ क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक बार फिर से उन्होंने केबीसी के सेट से तस्वीर साझा की हैं। उनके ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘केबीसी’ के सेट से तस्वीर साझा कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘कर्म ही पूजा है’, अभिषेक ने जवाब में कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा- 'काम ही पूजा है। त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन इसके साथ ही हर दिन काम करने का इरादा भी बना रहता है। काम ही गुरु है। काम ही आपकी पहचान बनाती है। आलस की दीवार को छलांग लगाकर कूदो और हासिल करो। हर मुसीबत का सामना करते हुए भी काम करने के इरादे को कभी कम न पड़ने दें।'
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने रीट्वीट करते हुए कमेंट में लिखा- 'यही प्रेरित करता है।' अभिषेक भी अपने पिता की तरह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। यही नहीं वो ट्रोल करने वालों को मजाकिया अंदाज में उनका जवाब देने से भी नहीं चूकते।
This!!!!! #inspiration. https://t.co/CSXnjX6rRW
बता दें कि अमिताभ बच्चन 12 -12 घंटे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि 'सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक केबीसी। उसके बाद रिकॉर्डिंग। आधी रात तक। बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं।'
Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति