फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nia Sharma: टीवी और ओटीटी के बाद निया को अब म्यूजिक वीडियोज का सहारा, बोलीं, मेरा घर इसी से चल रहा

Sun, 26 Dec 2021 04:15 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Dec 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
After TV and OTT now Nia Sharma doing music video, said this is running my house
अभिनेत्री निया शर्मा और मॉडल यावर मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में इन दिनों खूब चल रहे पुराने गीतों के रिक्रिएशन के समंदर में अब चर्चित अभिनेत्री निया शर्मा ने भी डुबकी लगा ली है। मॉडल यावर मिर्जा के साथ वह एक हिट गाने के नए संस्करण में नजर आ रही है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग वीडियोज में तो अब तक नहीं आया पाया है लेकिन अब तक करीब 16 लाख व्यूज पाकर ही इसे बनाने वाली टीम खुश है। मुंबई में इस गाने की लॉन्च निया शर्मा ब्लैक कलर की एक हुक वाली ड्रेस पहनकर अपने नखरे बिखेरती नजर आईं। छोटे परदे के बाद निया शर्मा ने ओटीटी पर भी किस्मत आजमाने की कोशिश की है लेकिन निया के मुताबिक अब उनका घर म्यूजिक वीडियोज से ही चल रहा है।

After TV and OTT now Nia Sharma doing music video, said this is running my house
अभिनेत्री निया शर्मा और मॉडल यावर मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर गीतकार आनंद बक्षी के लिखे गाने ‘सात समंदर पार' के नए वर्जन को देव नेगी और निकिता गांधी ने गाया है। निया शर्मा इस गाने में अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज के कारण खूब चर्चा में हैं। 'सात समंदर पार' में निया ने अपने ठुमकों से भी दर्शकों को क्रेजी करने की पूरी कोशिश की है। निया शर्मा ने इस सेलिब्रेशन के मौके पर कहा कि यावर का यह पहला सॉन्ग है, उन्हें मेरी तरफ से दिली मुबारकबाद।

After TV and OTT now Nia Sharma doing music video, said this is running my house
अभिनेत्री निया शर्मा और मॉडल यावर मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निया ने इस मौके पर ओरीजनल गाने की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘सात समंदर पार' एक आइकॉनिक सांग है इसके रिक्रिएशन को शूट करते समय मैं काफी एक्साइटेड थी। मुझे मालूम था कि लोग इस गीत की तुलना ओरिजनल सांग से करेंगे लेकिन यह इतना अच्छा डांस नम्बर है कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके कई म्यूज़िक वीडियोज अभी और आने वाले हैं। निया ने कहा, ‘यह कहने में मुझे कोई हिचकिचाहट नही है कि मेरा घर म्यूज़िक वीडियो की वजह से चल रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
After TV and OTT now Nia Sharma doing music video, said this is running my house
अभिनेत्री निया शर्मा और मॉडल यावर मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गायक देव नेगी के मुताबिक इतने बड़े गाने को रिक्रिएट करना और गाना हम सब के लिए बड़ी चुनौती रही लेकिन हमने इसे अपनी तरह से कोशिश की और लोग पसन्द कर रहे हैं। यावर मिर्ज़ा ने बताया कि उनका नेक्स्ट सांग हबीबी है जिसे नक्काश अज़ीज़ ने गाया है और दुबई में शूट हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed