टीवी जगत की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपनी मसखरी और कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जहां 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसमें बस 7 कंटेस्टेंट्स बाकी रह गए हैं, उसी के साथ उनके बीच मुकाबला काफी कठिन होता जा रहा है। इसी के चलते आप लोगों के कॉमेडी के डोज के लिए कलर्स एक और शो लेकर आ रहा है, जिसमे भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, अली गोनी, विकास गुप्ता और रिधिमा पंडित नजर आएंगे। इस शो को प्रोड्यूस बीबीसी कर रहा है, जिसका नाम 'खतरा खतरा खतरा' (Khatra Khatra Khatra) है।
खबरों की मानें तो इन पांचो को इनकी लोकप्रियता और 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) में दी गई परफॉर्मेंसस को देखते हुए चुना गया है। देखा जाए तो इन सब में सबसे ज्यादा चर्चित एक ही चहरा है, जो भारती का है। इस समय भारती 'खतरों के खिलाड़ी' और कपिल शर्मा के शो दोनों में ही काम कर रही हैं, जिससे पहले वह अपना सोलो शो भी कर चुकी हैं, जिसका नाम 'भारती का शो था-आना ही पड़ेगा' था।
3 of 5
Khatron Ke Khiladi
- फोटो : twitter
दरअसल, इस नए शो में स्टंट्स और कॉमेडी का मेल दिखाया जाएगा, और खास बात यह होगी, कि अगर कोई भी दी गई टास्क को करने से इंकार करेगा तो उसे एक खास सजा दी जाएगी। शो का सेट तैयार हो चुका है, और इस शो में आउटडोर शूट भी किया जाएगा। इस शो के कंटेस्टेंट्स के लिए 'खतरों के खिलाड़ी' के और भी कंटेस्टेंट्स की बातें चल रही हैं जिनके हां करने पर इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
4 of 5
Khatron Ke Khiladi
- फोटो : twitter
'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) की बात करें तो शो में बस पुनीत पाठक, रिधिमा पंडित, आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, अली गोनी, भारती सिंह और जैसमिन सिंह ही बचे हैं। जिनमें से शमिता ने सीधे फाइनल टास्क के लिए पड़ाव पार कर लिया है। इसी बीच शमिता और भारती दोनों एक दूसरे के प्रति अपने बरताव को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं।
5 of 5
shamita rohit
- फोटो : twitter
शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) का कहना है कि भारती इसे जीतने के लायक नहीं हैं, क्योंकि स्टंट्स का शो है और भारती यहां फ्लर्ट करती रहती हैं। जिसपर भारती ने कहा कि शमिता बहुत सवाल पूछती हैं, इसलिए उन्हें एक दिन से ज्यादा झेला नहीं जा सकता। फिलहाल शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को 'टिकट टू फिनाले' मिल चुका है। अब देखना यह होगा कि फिनाले की रेस में शमिता के साथ और कौन सेलिब्रिटी जुड़ता है।