पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन कर शिल्पा शिंदे को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पा ने सिद्धू के बयान को सही ठहराते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के फैसले को गलत बताया था। हाल में शिल्पा ने ये आरोप लगाया कि इस बयान के बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
2 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
IWMBuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन करते हुए कहा था कि 'मैं इस तरह की सभी प्रक्रिया के खिलाफ हूं जहां किसी के विचार से नहीं मिलने पर उन्हें बैन कर दिया जाए। यही नहीं इसमें CINTAA और बाकी इंडस्ट्री के लोग भी बराबर तौर पर शामिल हैं।'
शिल्पा ने आगे कहा, 'सभी को अपनी तरह से काम करने का अधिकार है, कोई किसी की भी रोजी-रोटी कैसे छीन सकता है। आप किसी की भी प्रतिभा को रोक नहीं सकते। मैं बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम नहीं करने देने के पक्ष में नहीं हूं। मैं इस तरह के बैन करने की संस्कृति की शिकार रह चुकी हूं इसलिए मुझे पता है कि इसमें क्या गलत है।'
अब शिल्पा शिंदे का आरोप है कि इस बयान के बाद उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही है। हाल में शिल्पा ने एक्टिंग छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
शिल्पा ने कहा है कि इस मामले में वो लीगल एक्शन लेंगी। इन लोगों ने कई महिलाओं और महिला जर्नलिस्ट पर भी इसी तरह हमले किए थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है लेकिन लोग सिर्फ बात को तोड़-मरोड़कर पेश करना जानते हैं। हर कोई पाकिस्तान के पीछे क्यों पड़ा है?