'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) भले ही खत्म हो गया हो लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) का नाम अभी भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस बीच 'बिग बॉस' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने के बाद का है। वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज कौर गिल के पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज के पिता को जिस नाम से पुकारते दिखे उससे ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच मामला कहीं कुछ और तो नहीं?
'बिग बॉस' खत्म होते ही शहनाज के पिता को 'डैडी' बुला रहे हैं सिद्धार्थ, क्या आपने देखा ये वीडियो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ का शहनाज के पिता के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो 'बिग बॉस' के बैक स्टेज का है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला ट्रॉफी जीतने के बाद शहनाज कौर गिल के पिता से मिलने आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धार्थ शहनाज के पिता को देखते ही डैडी बुला रहे हैं। सिद्धार्थ को ऐसा करता देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि तुरंत बाद वह उन्हें अंकल कहते हैं।
सिद्धार्थ के इस तरह शहनाज के पिता को 'डैडी' बुलाना कुछ और इशारा जरूर कह रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शो के दौरान शहनाज सिद्धार्थ से कई बार कहती दिखीं कि वो उनसे प्यार करती हैं। सिद्धार्थ ने भी मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया था। 'बिग बॉस' के फिनाले के बाद इंटरव्यू में सिद्धार्थ से शहनाज के बारे में भी पूछा गया। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'वो बच्ची है और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं।'
Mummyyyyyyyyyyyyyyyy
Sidharth calling Sana's Father Dady😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭
"Haa dady"😭😭😭😭😭😭😭
The way he held Sana's fathers hand😭😭
Mar jao sareee..
Rishta pakka hei🤝 pic.twitter.com/p3aB8pGc61
'बिग बॉस' खत्म होने के बाद शहनाज मुझसे शादी करोगे शो में आ रही हैं। इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में शहनाज ने सिद्धार्थ को लेकर बड़ा बयान दिया। शहनाज से सिद्धार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं। इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है, यह उन पर निर्भर करता है।'
'बिग बॉस के घर में मेरी तरफ से एकतरफा प्यार ही दिखा है। मैं दूसरे का दिमाग नहीं पढ़ सकती, लेकिन अपनी भावनाएं जरूर जता सकती हूं। अगर वह इस रिश्ते को बिग बॉस के बाहर भी जारी रखना चाहेंगे, तो मुझे कोई समस्या नहीं है।' खास बात है कि शहनाज के नए शो में उनका दोस्त बनकर सिद्धार्थ आए हैैं। शो में सिद्धार्थ शहनाज की शादी के लिए सही लड़के का चुनाव करने में उनकी मदद करते दिखेंगे।
कंट्रोल रूम का फुटेज लीक करने वाली कर्मचारी के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे, खोली बिग बॉस की पोल