{"_id":"5a2665dd4f1c1ba12d8b6932","slug":"actor-krrip-suris-emergency-operation-this-is-how-fans-send-him-best-wishes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेटर था 'महाराणा प्रताप' का अकबर, अब बुरे दौर से गुजर रहा, फैंस ऐसे बढ़ा रहे हौसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वेटर था 'महाराणा प्रताप' का अकबर, अब बुरे दौर से गुजर रहा, फैंस ऐसे बढ़ा रहे हौसला
Tue, 05 Dec 2017 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो 'जीत गई तो पिया मोरे' में अधिराज का किरदार निभाने वाले कृप सूरी अपनी जिंदगी के चैलेंजिंग दौर से गुजर रहे हैं। बीती रात सीने में परेशानी की वजह से उन्हें अचानक एक ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। हालांकि, अब वो तेजी से उबर रहे हैं और आज कांदिवली फोनिक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले हैं।
2 of 5
कृप की सर्जरी की बात पता लगते ही फैंस ने उन्हें 'गेट वेल सून' कार्ड और शुभकामनाओं भरा संदेश भी भेजा। अपने सीने की परेशानी को नजरअंदाज करते हुए ये एक्टर दिन-रात 'जीत गई तो पिया मोरे' की शूटिंग में व्यस्त था। नतीजतन अचानक तेज दर्द उठने के बाद सिवाय ऑपरेशन के उनके पस कोई ऑप्शन नहीं बचा।
3 of 5
उम्मीद है कि WIFE सिमरन की देखरेख और फैंस की विशेज के बाद कृप जल्द ही सेट पर वापसी करेंगे। इंडस्ट्री में आने से पहले इस कलाकार ने खूब ठोंकरे भी खाई हैं। लगभग 15 साल की उम्र में अपने परिवार के लिए 10वीं क्लास में अपने से कम क्लास वाले बच्चों को भी वे ट्यूशन पढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kripp wife
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने बतौर वेटर एक साल से अधिक काम किया ताकि वे दिल्ली में अपने कॉलेज की फीस भर सकें। 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से उन्होंने शादियों में डांस भी किया है। कुछ दिनों तक उन्होंने बस कंडक्टर का काम भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
संघर्ष के बादलों को छांटते हुए कृप ने चैनल वी में प्रसारित होने वाले शो 'साड्डा हक' में डॉक्टर वर्धान का किरदार निभाया। बाद में महाराणा प्रताप में बादशाह अकबर के साथ-साथ कुछ और निगेटिव रोल भी किए। 'कलश' में कृप के रोल ने उन्हें कई फैंस दिलाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।