टीवी और बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री तनाज ईरानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। कहो ना प्यार है, हमारा दिल आपके पास है और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाली तनाज ईरानी अब व्हीलचेयर पर आ गई हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान अपने दर्दनाक सफर के बारे में बताया, जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tannazirani_
तनाज की तबीयत हुई थी खराब
हाल ही में इनर हैबिट पॉडकास्ट में अभिनेत्री ने कहा कि साल 2021 में उन्हें चलने में समस्या थी, जिससे उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या यह सिर्फ एक पैच था या शायद वजन बढ़ने की वजह से हुआ था। उन्होंने मदद के लिए एक कायरोप्रैक्टर से मिलने का भी मन बनाया था। इसके बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें उठने में भी काफी समस्या आने लगी।
यह खबर भी पढ़ें: SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली
3 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tannazirani_
खाना भी नहीं बना पा रही थीं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने कहा, "मैं इससे उबर नहीं पाई। मुझे लगा कि मेरा वजन बहुत बढ़ रहा है, इसलिए मैंने MMA जॉइन कर लिया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई। मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है, लेकिन यह और भी खराब होता जा रहा था। फिर, एक समय ऐसा आया जब मैं खड़ी होकर रसोई में खाना भी नहीं बना पा रही थी। तब मुझे एहसास हुआ कि सिस्टम में कुछ बहुत गड़बड़ है।"
यह खबर भी पढ़ें: SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली
4 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tannazirani_
तनाज को हुई थी लंगड़ाहट की समस्या
इसके अलावा, तनाज ने बताया कि उन्होंने तीन महीने तक इलाज करवाया और पीठ की समस्या तो ठीक हो गई, लेकिन वह अभी भी अपने पैर पर वजन नहीं डाल पा रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें लंगड़ाहट की समस्या हो गई थी।
5 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tannazirani_
हिप सर्जरी के बाद ऐसी हुई थी हालत
तनाज ने बताया, "मैं अपना पैर बाहर निकालती और फिर अंदर डालती। यह एक ऐसी हरकत थी जिसमें मैंने इतनी जल्दी महारत हासिल कर ली थी कि कोई भी व्यक्ति यह महसूस कर सकता था कि कुछ गड़बड़ है। इससे यह और भी खराब हो गई। हालांकि, एक अभिनेत्री होने के नाते, मैं हार नहीं मानना चाहती थी।" अभिनेत्री को इसके बाद हिप सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके बाद उनका एक पैर दूसरे से लंबा हो गया। अभिनेत्री ने कहा कि उसे देखकर ऐसा लगा कि अब मेरी जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी।