साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी कर चुके हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया गया था। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाली एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो फिल्म में सूर्या के किरदार से जुड़ी हुई है।
2 of 5
कंगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म की रिलीज से पहले सूर्या के किरदार का खुलासा हो चुका है। फिल्म में सूर्या एक या दो नहीं, बल्कि तीन अवतारों में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या 'कांगुवा' में तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता ने काफी बदलाव किए हैं। प्रत्येक किरदार का लुक अलग होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया है और यह फिल्म की कहानी में एक अलग तरह की जिज्ञासा पैदा करेगा।
3 of 5
फिल्म 'कंगुवा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
'कंगुवा' को इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न महाद्वीपों के सात अलग-अलग देशों में की गई है।
4 of 5
कंगुवा
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
इससे पहले गुरुवार, 27 जून को 'कंगुवा' के निर्माताओं ने अपनी प्रत्याशित फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया था। 'कंगुवा' इस साल दशहरा के त्यौहार के दौरान दुनिया भर में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया था। नए पोस्टर के साथ कंगुवा के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की शानदार घोषणा की थी। फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
5 of 5
कंगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जिसे कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर तैयार किया गया है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। पर्दे पर यह फिल्म 10 अक्तूबर को रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से भिड़ेगी। साथ ही इसे 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का सामना भी करना होगा।