हर मां का सपना होता है कि वे अपनी जिंदगी में अपने बच्चे को कुछ बनता हुआ देख लें। बॉलीवुड के स्टार्स की माएं भी आम माओं जैसी ही होती हैं। उनका भी सपना होता है कि वे अपने बच्चे की पहली रिलीज फिल्म देखें, लेकिन कुछ माओं के नसीब में ये खुशी नहीं होती है। आइए आज आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनकी माएं उनकी पहली रिलीज फिल्म नहीं देख पाईं --
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। शाहरुख खान की मां उनकी पहली रिलीज फिल्म 'दीवाना' नहीं देख पाई थीं। खुद शाहरुख खान ने कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि उनकी मां उन्हें स्टार बनता नहीं देख पाईं।
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अदाकरी के लिए मशहूर संजय दत्त की मां दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त भी अपने लाडले बेटे की पहली रिलीज फिल्म नहीं देख पाईं। संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज से पहले ही नरगिस दत्त इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी थीं।
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है। अर्जुन कपूर ने काफी कम उम्र में कैंसर की वजह से अपनी मां को खो दिया था। अर्जुन कपूर कई इंटरव्यू में भी अपने इस दुख का जिक्र कर चुके हैं। उनकी मां उनकी पहली रिलीज फिल्म 'इश्कजादे' नहीं देख पाई थीं।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान अपनी मां श्रीदेवी को याद करती नजर आईं। श्रीदेवी पानी बेटी को स्टार बनते देखना चाहती थीं। उनका सपना था जान्हवी को बड़े परदे पर देखना, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। जान्हवी की पहली फिल्म 'धड़क' को वे नहीं देख पाईं। जान्हवी को इस बात का काफी मलाल है।