साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय के लिए तारीफ लूटने वाले अभिनेता विजय वर्मा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर नाम कमाने वाले विजय बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के जरिए यह छवि तोड़ने में लगे हुए हैं। वह एक का बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। 'दहाड़', 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'कालकूट' जैसी वेब सीरीज में कमाल दिखाने के बाद अब अभिनेता 'जाने जान' में काम करते नजर आएंगे। जहां एक तरफ अभिनेता अपने इस प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ विजय ने दुनिया को बताया कि उनके पिता के साथ उनका रिश्ता कैसा है।
Vijay Varma: पिता की वजह से घर से भाग गए थे विजय वर्मा, अभिनेता के खुलासे ने सबको किया हैरान
बीते काफी समय से मीडिया के गलियारों में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए लाइमलाइट बटोरने वाले विजय वर्मा, करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ 'जाने जान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। कई वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से हिंदी पट्टी के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले विजय वर्मा ने हाल ही में अपने पिता के साथ अपने कॉम्प्लेक्स संबंध के बारे में खुलासा किया। अपने एक इंटरव्यू में विजय ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पिता की वजह से घर से भाग गए थे और सात से आठ साल तक उनसे बात नहीं की थी।
Sunny Deol: सनी देओल को आई संघर्ष के दिनों की याद, बोले- गदर के रिलीज होने के बाद भी नहीं मिला ज्यादा काम
विजय वर्मा अक्सर अपनी मां के साथ होने वाली बातचीत और उनसे जुड़ी चीजों के बारे में अपने फैंस के साथ साझा करते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी अपने पिता को लेकर बात करते हुए नहीं सुना गया। ऐसा क्यों? इसका जवाब हाल ही में विजय द्वारा एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में लोगों को मिला। विजय वर्मा ने मीडिया संस्थान को बताया कि जब वह छोटे थे तो उनके पिता उनसे बहुत प्यार करते थे और उनकी सभी मांगें पूरी करते थे। लेकिन फिर.... चलिए आगे पढ़ते हैं क्या हुआ।
Alia Bhatt: लिप्स्टिक वाले कमेंट पर फूटा आलिया की मां सोनी राजदान का गुस्सा, नोट साझा कर ट्रोल्स को दिया जवाब
विजय वर्मा ने बताया, 'मैं सबसे छोटा था इसलिए मैं बिगड़ गया था। मैं एक उम्र में आने के बाद अपने विचार रखने लगा था और उन्हें यह पसंद नहीं था। वह चाहते थे कि मैं उनके साथ बिजनेस में शामिल हो जाऊं और मैं उनके साथ काम करने के अलावा कुछ भी करना चाहता था। यहीं से संघर्ष शुरू हुआ और वह भी अपने रुख को लेकर मजबूत थे और मैं अपनी पसंद के लिए लड़ रहा था। यह कई वर्षों तक चलता रहा जब तक कि मैंने तय नहीं कर लिया कि मुझे नहीं लगता कि यह आदमी वह चाहते हैं जो मेरे लिए अच्छा है, फिर मैं घर से भाग गया और फिर सात-आठ साल तक कोई बात नहीं हुई।'
विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हैदराबाद में अभिनय शुरू किया था और फिर भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में अध्ययन करने के लिए पुणे चले गए थे। उन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'गली बॉय' से रखा था। इसके बाद वह पिंक, मॉनसून शूटआउट, डार्लिंग्स, बागी 3 जैसी कई फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। फिल्मों के अलावा, विजय ने शी, ओके कंप्यूटर, ए सूटेबल बॉय, मिर्जापुर 2, लस्ट स्टोरीज 2, दहाड़ जैसी वेब सीरीज में अपने प्रदर्शन से ओटीटी की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी है।
Bollywood Movies: 'गदर 2' आई है पसंद तो जरूर मन भाएंगी यह फिल्में भी, देखना ना भूलें