लोकेश कनगराज तमिल फिल्मों के सुपरहिट निर्देशकों में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इस फिल्म के बाद से वह रजनीकांत के साथ नई फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म की सफलता के बाद वह अपना पूरा ध्यान थलाइवर 171 पर केंद्रित कर रहे हैं। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है।
KH234: फिल्म 'केएच 234' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, नकाबपोश अवतार में नजर आए कमल हासन
2 of 5
रजनीकांत, लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच रजनीकांत की इस नई फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव लॉरेंस को 'थलाइवर 171' में खलनायक की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकेश कनगराज ने कथित तौर पर 'थलाइवर 171' के लिए राघव लॉरेंस को खलनायक के रूप में लाने का फैसला किया है।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लोकेश ने शुरुआत में कमल हासन अभिनीत फिल्म 'विक्रम' में विजय सेतुपति के संथानम के किरदार के लिए राघव लॉरेंस से संपर्क किया था, लेकिन अभिनेता अपनी डेट के साथ टकराव के कारण फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे। उन्होंने लोकेश कनगराज के निर्देशन को मिस करने को लेकर अपनी बात भी रखी थी।
4 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
अब राघव लॉरेंस को लोकेश कनगराज के निर्देशन में अभिनय करने का यह दूसरा मौका मिला है। बताया जा रहा है कि अभिनेता के साथ प्रारंभिक बातचीत जारी है। गौरतलब है कि एससीयू के तहत तीन फिल्में 'कैथी', 'विक्रम' और 'लियो' देने के बाद लोकेश कनगराज की 'थलाइवर 171' एक स्टैंडअलोन फिल्म है।
5 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसलिए माना जा रहा है कि निर्देशक फिल्म के लिए नए कलाकारों के साथ टीम बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन ड्रामा है। लोकेश कनगराज अपनी फिल्म के माध्यम से मुख्य रूप से रजनीकांत की खलनायकी को प्रस्तुत करना चाहते हैं। निर्देशक की इस बात ने फैंस को पहले ही फिल्म उत्साहित कर दिया है।
Malaika Arora: मलाइका की जांघ पर क्यों पड़े थे काले निशान, बताई वजह, कहा- कुछ निशान गहरे होते हैं