लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा: द रूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले साल 2021 में आया फिल्म का पहला भाग टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनय और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीतने में कामयाब रही थी।
Vijay Varma: तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं...
2 of 5
पुष्पा: द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के सीक्वल के लिए पारिश्रमिक लेने से इनकार कर दिया है। दरअसल,अभिनेता ने फिल्म की कमाई से होने वाले मुनाफे मे हिस्सेदारी की मांग रखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उन्होंने 33 फीसदी मुनाफे की डिमांड की है। इसमें डिजिटल और सिनेमाघरों के अधिकारों की रकम भी शामिल है।
3 of 5
'पुष्पा 2' का टीजर
- फोटो : Social media
बता दें कि मेकर्स इस फिल्म को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि निर्माताओं ने विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स से पुष्पा 2 के लिए करीब 100 करोड़ की मांग की थी। यह रकम एसएस राजामौली की आरआरआर से कहीं अधिक है।
4 of 5
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू और अन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और यालामंचिली रविशंकर द्वारा किया गया है। पुष्पा 2 अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
5 of 5
अल्लू अर्जुन ने शूरू की पुष्पा द रूल की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा अल्लू अर्जुन के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे एए22 (अस्थाई नाम) के लिए त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक पीरियड एक्शन फिल्म होगी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित होगी। इस फिल्म भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Kangana Ranaut: पीएम मोदी ने देखी है कंगना रणौत की फिल्म तेजस? अभिनेत्री के पोस्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल