प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई है। फिल्म में श्रीकृष्ण के किरदार ने भी सारी लाइमलाइट लूटी है। हालांकि, कोई यह जान नहीं पाया कि इस किरदार के पीछे किसका चेहरा है। अब इस रहस्य से भी पर्दा उठा चुका है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म में श्रीकृष्ण की भूमिका किसने निभाई है।
2 of 4
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के दिलचस्प सीन्स में से एक है, नाग अश्विन का भगवान कृष्ण का चेहरा न दिखाने का फैसला, जिससे दर्शकों को अपने पसंदीदा नायकों की भूमिका में कल्पना करने का मौका मिलता है। हालांकि, इंटरनेट के इस युग में ज्यादा समय तक किरदार के पीछे के चेहरे को छुपाकर रखना नामुमकिन है। इस फिल्म में भगवान कृष्ण की भूमिका किसने निभाई, इसका रहस्य आखिरकार सुलझ गया है।
3 of 4
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' में यह भूमिका कृष्ण कुमार द्वारा निभाई गई है, जो 'सोरारई पोटरु' में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने सूर्या के दोस्त और एक पायलट की भूमिका निभाई थी। किरदार के पीछे के चेहरे का खुलासा होने के बाद, कृष्ण कुमार को उनकी भूमिका के लिए काफी प्रशंसा मिली, और अभिनेता ने तेलुगु सिनेमा में ऐसी महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व भी व्यक्त किया है।
4 of 4
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी, दीपिका पादुकोण, ब्रह्मानंदम, राजेंद्र प्रसाद, शोभना और अन्य कलाकारों ने काम किया है। कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्स पर यूजर्स इसे प्रभास की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी जड़ कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
Sharmajee Ki Beti Review: महिला सशक्तिकरण की ओवरडोज का शिकार हुई शर्माजी की बेटी, इसीलिए नहीं मिले थियेटर