सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री का टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। बीते कुछ सालों में सामंथा कई बड़ी और सफल फिल्मों में नजर आईं। वहीं, इनके किरदारों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि, इस दौरान सामंथा ने कई उतार-चढ़ाव भी देखें। हाल ही में एक साक्षात्कार में सामंथा ने अपने अब करियर और किरदारों को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पर्दे पर उन्हें सेक्सी दिखना अच्छा नहीं लगता।
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षात्कार में सांमथा ने 'पुष्पा' और 'द फैमिली मैन 2' को लेकर बात की। सामंथा ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'ऊ अंतावा' करने का निर्णय 'द फैमिली मैन 2' में मेरे किरदार 'राजी' को करने के समान था। इस दौरान सामंथा ने सेक्सुएलिटी को लेकर को असहज होने की बात भी स्वीकार की।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने कहा, 'मुझे 'ऊ अंतावा' करने का निर्णय उस समय आया, जब मुझे एक अभिनेता के तौर का खुद को पहचानना था। मैं हमेशा से सेक्सुअलिटी को लेकर बहुत असहज रही हूं। मुझे लगता ऐसी स्थिति में बहुत अच्छी या सुंदर महसूस नहीं करती। मैं दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती'। सामंथा ने आगे कहा, मैंने एक अभिनेत्री के तौर पर हर चुनौती को हमेशा स्वीकार किया है, लेकिन मुझे सेक्सी दिखना पसंद नहीं है।
4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अगर सामंथा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे कई बड़े फिल्मों में नजर आने वाली है। वहीं, सामंथा 'सिटाडेल' के हिंदी रिमेक में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में वे वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, की LOC रद्द करने की मांग
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सामंथा एक लंबे ब्रेक के बाद काम पर फिर से वापस लौटी हैं। इन दिनों वे एक हेल्थ पॉडकास्ट में नजर आ रही है। चर्चा है कि सामंथा राम चरण के साथ भी एक फिल्म में नजर आ सकती हैं।
Naadaniyaan: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने शुरू की 'नादानियां' की शूटिंग! फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीर