फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Daggubati first look poster from his next film Rakshasa Raja was unveiled on Actors Birthday

Rakshasa Raja: 'राक्षस राजा' का पहला लुक जारी, माथे पर तिलक मुंह में सिगार लिए खूंखार दिखे राणा दग्गुबाती

Thu, 14 Dec 2023 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Dec 2023 11:56 AM IST
सार

राणा दग्गुबाती की अगली फिल्म 'राक्षस राजा' का फर्स्ट-लुक पोस्टर उनके 38वें जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया। गैंगस्टर ड्रामा के लिए अभिनेता 'नेने राजू नेने मंत्री' के निर्देशक तेजा के साथ फिर से जुड़े।

विज्ञापन
Rana Daggubati first look poster from his next film Rakshasa Raja was unveiled on Actors Birthday
राक्षस राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राणा दग्गुबाती आज 14 दिसंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके दिन को और खास बनाने के लिए, उनकी अगली फिल्म 'राक्षस राजा' के निर्माताओं ने अभिनेता का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है। हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा के लिए राणा निर्देशक तेजा के साथ फिर से जुड़े है। इससे पहले दोनों ने 'नेने राजू नेने मंत्री' के लिए साथ काम किया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता का लुक कैसा है।

विज्ञापन


जन्मदिन पर राणा दग्गुबाती का 'राक्षस राजा'  से पहला लुक जारी
राणा दग्गुबाती के जन्मदिन के जश्न के दौरान फिल्म का शीर्षक सामने आया । 14 दिसंबर को, राणा ने अपने आगामी फिल्म 'राक्षस राजा' से अपना फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा किया और लिखा, "#राक्षसराजा शुरू होता है।" पोस्टर में राणा अपने कंधे पर एक बड़ी बंदूक और दूसरे कंधे पर गोलियां रखे हुए नजर आ रहे हैं। विभूति और तिलक लगाए, मुंह में सिगार लिए वह खूंखार दिख रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati)

विज्ञापन
विज्ञापन


खूंखाल लुक में नजर आए अभिनेता
 'राक्षस राजा' एक  पारिवारिक नाटक और अपराध की दुनिया की दिलचस्प खोज को दिखाती फिल्म है। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी निर्माताओं द्वारा साझा नहीं की गई है। हालांकि, इस फर्स्ट लुक ने राणा दग्गुबाती के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। एक तरफ तो फैंस अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म के बारे में अधिक जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और अभिनेता ने फिल्म को लेकर ढेर सारे प्रश्नों की बौछार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही हैं तारीफें
'राक्षस राजा' से अभिनेता के पहले लुक पर प्रशंसक ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'राणा दग्गुबाती काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म तो जबर्दस्त होने वाली है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'पहली बार राणा दग्गुबाती का खूंखार लुक मुझे काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed