सियासत से मनोरंजन जगत की हस्तियों का ताल्लुक बहुत ही पुराना है, जिन्हें लगता है कि उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन बखूबी किया है। वह आगे चलकर राजनीति का हिस्सा बन जाते हैं। अब देश में जहां एक ओर 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, वहीं चेन्नई में सुपरस्टार रजनीकांत ने मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कहा है, जिसे फैंस चुनावी माहौल में सितारों के लिए बड़ी नसीहत मान रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Rajinikanth: 'यह चुनाव का समय है, मुझे सांस लेने में भी डर लगता है', रजनीकांत की इस नसीहत पर फैंस ने ली चुटकी
हाल ही में, रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक लोकप्रिय अस्पताल की शाखा के उद्घाटन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए थलाइवा ने साझा किया कि वह ज्यादा नहीं बोलना चाहते क्योंकि यह चुनाव का समय है और उन्हें सांस लेने में भी डर लग रहा है। अभिनेता का कहना है कि चुनाव के माहौल को देखते हुए उन्हें मुंह खोलने से भी डर लग रहा है।
#Thalaivar speech 🤘 #Rajinikanth
Video credits for official YT channel & also credits for video va @X la unofficial ah pota fan’u kum😇
pic.twitter.com/8HlQhTf4ai
रजनीकांत ने कहा, “मैं बिल्कुल भी बोलना नहीं चाहता था, लेकिन मुझसे कुछ शब्द कहने के लिए कहा गया। मैंने पूछा कि क्या कार्यक्रम में कई मीडिया हाउस होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ही होंगे। अब इन सभी कैमरों को देखकर मुझे डर लग रहा है। यह चुनाव का समय भी है। मुझे सांस भी लेने में डर लगता है।'' अभिनेता की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे।
अपने भाषण के दौरान रजनीकांत ने कहा, “पहले, जब पूछा जाता था कि कावेरी अस्पताल कहां है, तो लोग कहते थे कि यह कमल हासन के घर के पास है। अब जब पूछा गया कि कमल का घर कहां है तो लोग कहते हैं कि कावेरी अस्पताल के पास है। मीडिया के लोगों से गुजारिश है कि ये सिर्फ सामान्य बातें हैं। यह मत लिखिएगा कि रजनीकांत ने कमल हासन पर कोई तंज किया है।"
अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'वेट्टैयान' पर भी अपडेट साझा किया और कहा, “फिलहाल शूटिंग शानदार चल रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा पूरी शूटिंग पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह