फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra nick jonas and john cena spotted at wimbledon promoting their film heads of state

Priyanka Chopra at Wimbledon: पति निक के साथ विंबलडन देखने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल का हुआ वेलकम

Wed, 02 Jul 2025 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Jul 2025 09:39 PM IST
सार

Heads of State: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' आज बुधवार 02 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस बीच एक्ट्रेस विंबलडन देखने पहुंची हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas and john cena spotted at wimbledon promoting their film heads of state
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज बुधवार को रिलीज हो चुकी है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंची हैं। देसी गर्ल फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। इस दौरान निक जोनस भी साथ नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

priyanka chopra nick jonas and john cena spotted at wimbledon promoting their film heads of state
प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन सीना भी पहुंचे
विंबलडन में हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना भी पहुंचे। उन्होंने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज भी दिए। बता दें कि 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन सीना नजर आए हैं। फिल्म के दोनों सितारे विंबलटन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में पहुंचे हैं। 

F1 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ब्रैड पिट की F1 की रफ्तार, जानें भारत में अब तक की कमाई

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wimbledon (@wimbledon)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर कीं झलकियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विंबलडन से झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'विंबलडन में'। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जॉन सीना और प्रियंका विंबलडन 2025 के तीसरे दिन आकर्षक उपस्थिति में नजर आए। 


विज्ञापन

खूबसूरत अंदाज में दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं, निक ब्लू ब्लेजर में डैशिंग अंदाज में नजर आए। जॉन ने  चेकर्ड सूट में शिरकत की। विंबलडन में प्रियंका-निक और जॉन सीना का भव्य स्वागत हुआ। सितारों को देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे।  बात करें फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की तो इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, सारा नाइल्स, रिचर्ड कोयल और पैडी कॉन्सिडाइन भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।
 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wimbledon (@wimbledon)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed