फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report

F1 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ब्रैड पिट की F1 की रफ्तार, जानें भारत में अब तक की कमाई

Wed, 02 Jul 2025 09:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 02 Jul 2025 09:24 PM IST
सार

F1 Box Office Collection Day 6: ब्रैड पिट की फिल्म F1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी लेकिन अब फिल्म के आंकड़े स्लो होते जा रहे हैं। कैसा रहा फिल्म का अब तक का कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
ब्रैड पिट - फोटो : IMDb

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रैड पिट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म F1 ने दर्शकों के बीच अपनी रिलीज के साथ अच्छी चर्चा जरूर बटोरी थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन छठे दिन के आंकड़े फिल्म के लिए चिंता का विषय बनते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


 

brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
F1 - फोटो : X
ओपनिंग में मिला था अच्छा रिस्पॉन्स
F1 के पहले दिन की कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही थी, जो कि एक विदेशी फिल्म के लिहाज से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन माना गया। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 7.75 करोड़ रुपये पहुंचा और रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की रफ्तार काफी दमदार मानी गई।

ये खबर भी पढ़ें: धनुष की 'कुबेर' पर भारी पड़ी 'सितारे जमीन पर', जानें बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
सप्ताह की शुरुआत में गिरी कमाई
सप्ताह के पहले तीन दिन जहां F1 की कमाई में उछाल देखने को मिला, वहीं चौथे और पांचवें दिन फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई। मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म ने सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया और बुधवार को यानी छठे दिन यह और घटकर 2.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर F1 ने अब तक भारत में 31.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

 
विज्ञापन

brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
F1 - फोटो : IMDb
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
जोसेफ कोसिंस्की द्वारा निर्देशित F1 एक अमेरिकन स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें ब्रैड पिट ने एक अनुभवी रेस ड्राइवर की भूमिका निभाई है जो रेसिंग की दुनिया में वापसी करता है। फिल्म की कहानी फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप पर आधारित है और इसे FIA के सहयोग से बनाया गया है। ब्रैड पिट के अलावा फिल्म में डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

 

brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
F1 - फोटो : X
क्या फिल्म को दर्शकों से नहीं मिला वैसा प्यार?
शुरुआत में फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला, खासकर ब्रैड पिट की वजह से। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म के दिन बढ़े, बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ती गई। जानकारों का मानना है कि फिल्म की कहानी और इसकी स्पीड भारतीय दर्शकों से पूरी तरह जुड़ नहीं पाई, जिसकी वजह से दर्शकों का इंटरेस्ट धीरे-धीरे कम हुआ।
 

brad pitt formula one film f1 box office collection day 6 report
F1 - फोटो : X

आगे क्या है उम्मीद?
फिल्म के पास अब भी हफ्ते के कुछ दिन बाकी हैं और अगर वीकेंड पर F1 फिर से रफ्तार पकड़ती है तो इसकी कुल कमाई में सुधार हो सकता है। लेकिन फिलहाल के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए और मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed