फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ND vs PAK Champions Trophy: Chiranjeevi sunny deol Sonam Kapoor other celebs watching India vs Pakistan Match

Celebs At Ind VS PAK Match: उर्वशी रौतेला से लेकर अवनीत कौर तक, भारत-पाक मैच देखने दुबई पहुंचे सितारे

Sun, 23 Feb 2025 07:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

Ind VS PAK Match: चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला जा रहा है। दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी यह मैच देखने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
ND vs PAK Champions Trophy: Chiranjeevi sunny deol Sonam Kapoor other celebs watching India vs Pakistan Match
उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा है। दोनों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इसे देखने फिल्मी हस्तियां भी पहुंची हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी मैच देखने पहुंचे हैं। इनके अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आई हैं। वहीं, एक्टर सनी देओल भी यह मैच देख रहे हैं। वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैच देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

ND vs PAK Champions Trophy: Chiranjeevi sunny deol Sonam Kapoor other celebs watching India vs Pakistan Match
जियो हॉटस्टार स्टूडियो में सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : जियो हॉटस्टार

फिल्म 'जाट' का प्रमोशन करते दिखे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल यह मैच महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठकर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल, सनी देओल इस मैच के बहाने अपनी आगामी फिल्म 'जाट' का प्रचार करते नजर आए हैं। मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से यह जानकारी कल शनिवार को ही साझा की गई थी। बात करें फिल्म 'जाट' की तो इसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुडा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, जरीना वहाब और आयशा खान भी अहम किरदार में हैं। बता दें कि सनी देओल और धोनी स्टेडियम में यह मैच नहीं देख रहे हैं, बल्कि जियो हॉटस्टार स्टूडियो में देख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

विज्ञापन
विज्ञापन

ND vs PAK Champions Trophy: Chiranjeevi sunny deol Sonam Kapoor other celebs watching India vs Pakistan Match
सोनम कपूर, आनंद आहूजा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

पति आनंद के साथ पहुंचीं सोनम
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका अपडेट शेयर किया है। सोनम ने फोटो शेयर की है, जिसमें आनंद और वे हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ND vs PAK Champions Trophy: Chiranjeevi sunny deol Sonam Kapoor other celebs watching India vs Pakistan Match
चिरंजीवी - फोटो : एएनआई

भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे चिरंजीवी
सोनम कपूर के अलावा मेगास्टार चिरंजीवी आज के दिलचस्प मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में एक्टर नजर आ रहे हैं। 
 

अवनीत कौर भी पहुंचीं
अभिनेत्री अवनीत कौर भी यह मैच देखने पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है। साथ ही, उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उनके अलावा मैच का लुत्फ उठाने उर्वशी रौतेला भी पहुंची हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed